Lord Ganesha: हर समस्या का समाधान है भगवान 'गणेश' के पास, जानिए कुछ खास बातें

नई दिल्ली। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहते हैं, दुनिया में हर समस्या का निवारण इनके पास होता है, ये अकेले ऐसे भगवान हैं, जो घर के पूजा स्थल से लेकर घर के हर कोने में विराजमान रहते हैं। भगवान शिव-पार्वती के पुत्र गणेश को गणों का स्वामी कहा जाता है, इसलिए इनका एक नाम गणपति भी है, तो हाथी जैसा सिर होने के कारण उन्हें गजानन भी कहते हैं। गणेश जी का नाम हिन्दू शास्त्रों के अनुसार किसी भी कार्य के लिये पहले पूज्य है। इसलिए इन्हें आदिपूज्य भी कहते है। धर्म के मुताबिक गणेशजी को केतु के रूप में जाना जाता है, केतु एक छाया ग्रह है, जो राहु नामक छाया ग्रह से हमेशा विरोध में रहता है, बिना विरोध के ज्ञान नहीं आता है और बिना ज्ञान के मुक्ति नहीं है।

 गणेश अगर साधन है तो संसार के प्रत्येक कण में वह विद्यमान

गणेश अगर साधन है तो संसार के प्रत्येक कण में वह विद्यमान

गणेशजी को मानने वालों का मुख्य प्रयोजन उनको सर्वत्र देखना है, गणेश अगर साधन है तो संसार के प्रत्येक कण में वह विद्यमान है। उदाहरण के लिये तो जो साधन है वही गणेश है, जीवन को चलाने के लिये अनाज की आवश्यकता होती है, जीवन को चलाने का साधन अनाज है, तो अनाज गणेश है, अनाज को पैदा करने के लिये किसान की आवश्यकता होती है, तो किसान गणेश है, किसान को अनाज बोने और निकालने के लिये बैलों की आवश्यक्ता होती है तो बैल भी गणेश है मतलब यही है कि दुनिया के हर साधन मे गणेश जी मौजूद हैं।

मंत्रों से करें प्रसन्न

मंत्रों से करें प्रसन्न

  • अगर कर्ज से दबे हैं तो 'ऊॅं गणेश ऋणं छिन्धि वरणयं हुं नमः' का जाप करें, तुरंत मुक्ति मिलेगी।
  • अगर शत्रु से परेशान हैं तो 'ऊॅं नमो हेरम्ब मदमोहित मम संकटान निवारय स्वाहा' का जाप करें।
  • अगर पैसे की कामना है तो 'ऊॅं गं नमः' का जप करें।
  • शादी नहीं हो रही है तो 'ऊॅं वक्रतुण्डैक दंष्टाय क्लीं ह्रीं श्रीं गं गणपते वर वरद सर्वजनं में स्वाहा' का जप करें।
  • जापान में kangiten की लोग पूजा करते हैं

    जापान में kangiten की लोग पूजा करते हैं

    आपको जानकर हैरत होगी कि जापान देश में भगवान गणेश के 250 मंदिर हैं। जापान में kangiten की लोग पूजा करते हैं जो कि भगवान गणेश का ही एक रूप है। kangiten भगवान भी सुख, शांति और समृद्दि प्रदान करते हैं, जो कि भगवान गणेश भी किया करते हैं।

     बुल्गारिया,अमेरिका और मैक्सिको

    बुल्गारिया,अमेरिका और मैक्सिको

    कुछ दिनों पहले आक्सफोर्ड पब्लिकेशन ने दावा किया था कि आज से कई सालों पहले मध्य एशिया में गणेश की पूजा होती थी। गणेश भगवान की मूर्तियां आपको म्यमार, अफगानिस्तान,श्रीलंका, नेपाल, थाईलैंड, चीन, मंगोलिया, वियतनाम, बुल्गारिया,अमेरिका और मैक्सिको में भी देखने मिलती हैं।

    गणेश जी की मूर्ति

    गणेश जी की मूर्ति

    गणेश की मूर्ति विश्व के लगभग हर आर्ट गैलरी और म्यूजियम में पायी जाती है। भले ही लोग हिंदू धर्म को ना मानें लेकिन गणेश जी की मूर्ति विश्व के लगभग हर लेखक, कलाकार, बिजनेसमैन के पास होती है, यूरोपियन देश भी इस बात से अछूते नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+