PICS: लतिका सिन्हा ने जगाया 'मृत्यु के बाद जीवन में विश्वास'
जयपुर। प्रख्यात चित्रकार लतिका सिन्हा के ताजा चित्रों की प्रदर्शनी आज जवाहर कला केन्द्र में शुरू हो गई। गुलाबी नगरी के कला प्रेमी लतिका सिन्हा के ताजा काम से खासे प्रभावित दिखे। उन्होंने जयपुर में पहली बार अपने काम को पेश किया है। लतिका को पेंटिंग की दुनिया का चमकता हुआ नाम मान जाता हैं। वह अपनी पेंटिग्स में पानी के रंग, तेल और एक्रिलिक का उपयोग बेहतरीन ढंग से कर रही हैं।
उन्होंने एक साक्षात्कार में बताया कि वह वडोदरा के मशहूर एमएस विश्वविद्यालय से फाइन आटर्स में स्नातक है। वह अपने बैच की टापर्स रहीं हैं। इनकी पेंटिंग्स की एक बड़ी संख्या यथार्थपरक शैली में हैं और मृत्यु के बाद जीवन में उसका विश्वास, इन पर आधारित हैं। इनकी पेंटिंग्स ज्वलंत और जीवंत होती हैं।
लतिका की पेंटिंग्स में चटक रंगों और उसकी बनावट का मिश्रण इन्हें दूसरों से अलग करता है। इनकी पेंटिंग्स लोगों के दिलों- दिमाग पर काफी गहरा प्रभाव छोड़ती हैं। लतिका सिन्हा कला की प्रस्तुति के तरीके को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। लतिका जिस तरह से अपने विचारों और भावनाओं को रंगों के माध्यम से लोगों के सामने रखती हैं उससे वह तुरंत पेटिंग्स के शैदाइयों के बीच अपनी जगह बना लेती हैं। कला के क्षेत्र में लगाव के साथ ही लतिका एक घरेलू महिला भी हैं और इन्हें पेंटिग्स, मूर्तियों और शिल्प के संग्रह का भी शौक है।
मशहूर पेंटर एम एफ हुसैन और कृष्णा खन्ना के काम से लतिका प्रभावित हैं। पर ये अपना काम मूल रखना चाहती हैं। उन्होंने अपना एक अलग अंदाज कला की दुनिया में दिखाया है।
इनकी बनाई पेंटिंग्स के चाहने वाले बढते जा रहे हैं। ना सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी । इनके कद्रदानों में कई देशों के नामी-गिरामी हस्तियां हैं । इनकी बनाई पेंटिंग्स की प्रदर्शनी देश के कई राज्यों में अक्सर होते रहती है। वह आगे विदेशों में भी अपने काम को पेश करने का इरादा रखती हैं। इनके कद्रदानों की तादाद बढ़ते जा रही है। इतने कम दिनों में ही लतिका सिन्हा ने कला-प्रेमियों के दिलों में जो जगह बनाई है वो काबिले तारीफ है। देखें प्रदर्शनी की तस्वीरें

लतिका सिन्हा की कला
इन तस्वीरों में आप लतिका सिन्हा की कला का जौहर देख सकते हैं।

लतिका सिन्हा की कला
इन तस्वीरों में आप लतिका सिन्हा की कला का जौहर देख सकते हैं।

लतिका सिन्हा की कला
इन तस्वीरों में आप लतिका सिन्हा की कला का जौहर देख सकते हैं।

लतिका सिन्हा की कला
इन तस्वीरों में आप लतिका सिन्हा की कला का जौहर देख सकते हैं।

लतिका सिन्हा की कला
इन तस्वीरों में आप लतिका सिन्हा की कला का जौहर देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications