Lalita Panchami 2024 Aaj: सर्वार्थसिद्धि योग में करें ललिता त्रिपुर सुंदरी का पूजन, घर में होगी सोने की बारिश

Lalita Panchami 2024 Aaj: आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को ललिता पंचमी कहा जाता है। इस दिन देवी ललिता त्रिपुर सुंदरी का पूजन किया जाता है। यह पंचमी 7 अक्टूबर 2024 सोमवार को आ रही है।

इस दिन प्रात: 6:24 से रात्रि 2:24 तक सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा। इसलिए इस योग में देवी ललिता त्रिपुर सुंदरी का पूजन करने से आपके घर में सुख-समृद्धि और स्वर्ण की वर्षा होगी।

Lalita Panchami 2024 Aaj

इस दिन अनुराधा नक्षत्र और प्रीति योग भी बन रहा है। इसलिए इस दिन देवी ललिता त्रिपुर सुंदरी का पूजन अवश्य करना चाहिए।

क्या करें इस दिन (Lalita Panchami 2024 Do-Donts)

  • ललिता पंचमी के दिन ललिता त्रिपुर सुंदरी देवी का विधि विधान से पूजन करें। पूजन में लाल कमल के पुष्प या गुलाब के पुष्प या फिर कोई भी लाल पुष्प शामिल करें और इन्हें देवी को अर्पित करें। इससे देवी प्रसन्न होंगी और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देंगी।
  • ललिता पंचमी के दिन ललिता त्रिपुर सुंदरी का पूजन करें और इनके यंत्र स्वरूप श्रीयंत्र का पूजन अवश्य करना चाहिए। इस दिन स्फटिक, स्वर्ण-रजत, धातु, पारद आदि के श्रीयंत्र को घर में स्थापित करके उनका पूजन करना चाहिए। इससे धन के भंडार भर जाते हैं।
  • ललिता पंचमी के दिन देवी का ध्यान पूजन करके उन्हें मखाने की खीर का भोग अवश्य लगाना चाहिए। इससे देवी प्रसन्न होती हैं और आय के अनेक माध्यम खोलती हैं।
  • पांच प्रकार के फल, पांच प्रकार के मिष्ठान्न और पांच प्रकार के सूखे मेवे देवी ललिता त्रिपुर सुंदरी को भेंट करें। आर्थिक संकट दूर होगा।
  • इस पांच पीली कौड़ी, पांच गोमती चक्र और एक चांदी के सिक्के का केसर से पूजन करें और श्रीसूक्त के 11 पाठ करें। इन सामग्री को एक लाल रेशमी कपड़े की थैली में बांधकर अपने घर में धन आभूषण रखने के स्थान पर रख दें। फिर प्रत्येक शुक्रवार को इन्हें निकालकर धूप-दीप करके पुन: यथास्थान रख दें। इससे आपके सारे आर्थिक संकट दूर होंगे।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+