Lakshmi Mata Chalisa: कभी नहीं होगी धन की कमी अगर शुक्रवार को करेंगे इस चालीसा का पाठ

Lakshmi Mata Chalisa: आज यानी शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का होता है, इस दिन मां की पूजा करने से इंसान को हर तरह से सुख और वैभव की प्राप्ति होती है। इंसान के सारे कष्ट दूर होते हैं और उसे सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है, उसके सारे कष्ट मिट जाते हैं, भूलकर भी उसको कोई गम छू नहीं पाता है और परिवार में मान-सम्मान मिलता है।

Lakshmi Mata Chalisa

शु्क्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा गुलाबी वस्त्र पहनकर करनी चाहिए, जो लोग ऐसा करते हैं उनके घर आंगन से कभी भी खुशियां विदा नहीं होती हैं, परिवार के लोग भी दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करते हैं और आपस में प्रेम और इज्जत बनी रहती है।

मां लक्ष्मी की चालीसा ( Lakshmi Mata Chalisa)

  • मातु लक्ष्मी करि कृपा करो हृदय में वास।
  • मनोकामना सिद्ध कर पुरवहु मेरी आस॥
  • सिंधु सुता विष्णुप्रिये नत शिर बारंबार।
  • ऋद्धि सिद्धि मंगलप्रदे नत शिर बारंबार॥
  • पूरी चालीसा पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक- लक्ष्मी चालीसा, जानें महत्व और लाभ

लक्ष्मी माता की आरती

  • ओम जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।
  • तुमको निशिदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता॥
  • ओम जय लक्ष्मी माता॥
  • उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता, मैय्या तुम ही जग माता।
  • सूर्य-चंद्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता॥
  • ओम जय लक्ष्मी माता॥
  • दुर्गा रुप निरंजनी, सुख सम्पत्ति दाता, मैय्या सुख संपत्ति पाता।
  • जो कोई तुमको ध्याता, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता॥
  • ओम जय लक्ष्मी माता॥
  • तुम पाताल-निवासिनि, तुम ही शुभदाता, मैय्या तुम ही शुभ दाता।
  • कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी, भवनिधि की त्राता॥
  • ओम जय लक्ष्मी माता॥
  • जिस घर में तुम रहतीं, सब सद्गुण आता, मैय्या सब सद्गुण आता।
  • सब संभव हो जाता, मन नहीं घबराता॥
  • ओम जय लक्ष्मी माता॥
  • तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता, मैय्या वस्त्र न कोई पाता।
  • खान-पान का वैभव, सब तुमसे आता॥
  • ओम जय लक्ष्मी माता॥
  • शुभ-गुण मंदिर सुंदर, क्षीरोदधि-जाता, मैय्या क्षीरगदधि की जाता।
  • रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता॥
  • ओम जय लक्ष्मी माता॥
  • महालक्ष्मीजी की आरती, जो कोई जन गाता, मैय्या जो कोई जन गाता।
  • उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता॥
  • ओम जय लक्ष्मी माता॥

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+