Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सच्चे सामाजिक कलाकार राजेश विवेक को भावभीनी श्रद्धांजलि

वीराना फिल्म का सबसे खतरनाक किरदार याद है आपको जी हां उस उस शैतान के पुजारी बाबा का. उस किरदार को अदा करने वाले शख्स की शक्ल तो अच्छे से याद होगी लेकिन हो सकता है कि कुछ लोग नाम से रूबरू न हों।दरअसल राजेश विवेक फिल्मी दुनिया का वो नाम था जो किरदारों में डूब जाया करता था। जिन्होंने वीराना में उस भूमिका को अदा किया जो हमारे जहन में आज भी जिंदा है, इसके इतर हिट फिल्म लगान में अघोरी बाबा की भूमिका में भी राजेश विवेक नजर आए।

'लगान' फेम एक्टर राजेश विवेक का हैदराबाद में दिल का दौरा पड़ने से निधन

दरअसल आप सोच रहे होंगे कि आज हम अचानक राजेश विवेक का जिक्र क्यों कर रहे हैं। आपको बताते चलें कि किरदार को किरदार की तरह नहीं बल्कि असल जिंदगी की तरह जीने वाले राजेश विवेक आज हमारे बीच नहीं हैं। 66 साल के विवेक की मौत हार्ट अटैक की वजह से हो गई। राजेश केवल एक कलाकार नहीं बल्कि सामाजिक किरदार को जीवंत करने वाले इंसान थे। आईये उनके बारे में और बातें करेंगे नीचे की स्लाइडरों से..

शूटिंग के दौरान आया अटैक

शूटिंग के दौरान आया अटैक

राजेश हैदराबाद में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। जहां शूटिंग के दौरान उन्हें हार्ट अटैक हुआ और उन्हें हैदराबाद अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई।

यूपी में जन्मे थे राजेश विवेक

यूपी में जन्मे थे राजेश विवेक

राजेश का जन्म 31 जनवरी 1949 को उत्तर प्रदेश में हुआ था। उन्होंने जौनपुर से एमए किया। राजेश विवेक ने दिल्ली से अभिनय हेतु पढ़ाई भी की।

तो फिल्मी किरदार बन गए..

तो फिल्मी किरदार बन गए..

राजेश ने दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में पढ़ाई की. दरअसल उनकी रूचि साफ तौर पर अभिनय में देखी जा सकती थी। विवेक ने पहली बार श्याम बेनेगल की फिल्म जुनून में सन् 1978 में काम किया या कहें कि विवेक जुनून फिल्म से किरदार बन गए. पर, विवेक ने कभी भी किरदार को किरदार की तरह नहीं बल्कि जिंदगी की हकीकत की तरह निभाया।

छोटे बड़े पर्दों में हिट रहे विवेक

छोटे बड़े पर्दों में हिट रहे विवेक

राजेश विवेक ने प्रसिद्ध धारावाहिक महाभारत, अघोरी, भारत एक खोज में काम करके जहां छोटे पर्दे पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है, वहीं बड़े पर्दे पर त्रिदेव, अग्निपथ, राम तेरी गंगा मैली और कच्चे धागे जैसी 30 से भी अधिक फिल्मों में नजर आए और अपने अभिनय से सबको अपना दीवाना बना लिया। टीवी धारावाहिक ‘महाभारत', ‘भारत एक खोज' और ‘अघोरी' के उनके किरदार यादगार हैं।

विवेक के मित्र ने दी मृत्यु की जानकारी

विवेक के मित्र ने दी मृत्यु की जानकारी

विवेक के मित्र विष्णु शर्मा द्वारा कल रात एक न्यूज एजेंसी को यह जानकारी दी गई कि राजेश का दिल का दौरा पड़ने से हैदराबाद में अपराह्न करीब तीन बजे निधन हो गया। वह वहां एक दक्षिण भारतीय फिल्म के लिए शूटिंग कर रहे थे।

राजेश विवेक को श्रद्धांजलि

राजेश विवेक को श्रद्धांजलि

सोशल मीडिया के जरिए तमाम लोगों ने राजेश विवेक को याद किया। फिर उसमें उनके फैंस भी शामिल थे और बॉलीवुड के नामचीन लोग भी।

तांत्रिक और बाबाओं के रोल से बचना चाहता हूं

तांत्रिक और बाबाओं के रोल से बचना चाहता हूं

राजेश ने कहा था, "बढ़े हुए बाल और दाढ़ी के साथ मैंने कई रोल किए हैं। 'बैंडिट क्वीन' के बाद मैंने विग का ही इस्तेमाल किया। लेकिन अब लगता है कि मुझे स्क्रीन पर क्लीन शेव नजर आना चाहिए। मैं अब तांत्रिक और बाबाओं वाले रोल से बचना चाहता हूं।

आसमां के आंचल में

आसमां के आंचल में

जी हां तांत्रिक और बाबाओं की भूमिका में एकदम सटीक बैठने वाले राजेश विवेक की अचानक विदाई पूरे बॉलीवुड को गमगीन तो कर ही गई साथ ही दर्शकों की जुबानों पर भी इस अल्फाज को जोड़ गई कि अब ऐसा किरदार शायद ही कोई निभा पाए। वीराना सच में अब वीराना हो गई. राजेश विवेक आपकी कमी सभी को खलेगी. क्योंकि आज बेहतरीन अभिनय के नाम पर एक सितारा हम सब से दूर होकर आसमां के आंचल में चला गया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+