कुंभ के तीसरे और आखिरी शाही स्नान में उमड़ा भक्तों का सैलाब, देखें तस्वीरें
त्रयंबकेश्वर। कुंभ मेले का तीसरा और आखिरी स्नान आज नासिक के त्रयंबकेश्वर में संपन्न हुआ। इस स्नान में आज लाखों की संख्यां में श्रदालुगण डुबकी लगाने पहुंचे थे।
कुंभ नगरी में बढ़ गई है कंडोम की डिमांड, गर्भनिरोधक दवाई की बढ़ी मांग
प्रशासन की ओर से स्नान के लिए समुचित व्यवस्था की गई थी और सुरक्षा भी कड़ी थी। शाही स्नान शुक्रवार सुबह 4.15 बजे से राम कुंड पर शुरू हुआ।
राम कुंड, राम घाट और स्नान
इसके गवाह देश के अलग-अलग हिस्सों से राम कुंड, राम घाट और स्नान की अन्य जगहों पर पहुंचे लाखों श्रद्धालु बने। शाही स्नान से पहले भव्य शाही यात्रा निकाली गई। नासिक के राम कुंड और यंबकेश्वर से निकली शाही यात्रा में बड़ी संख्या में अखाड़ों के साधु-संतों ने हिस्सा लिया और इसके बाद पवित्र डुबकी लगाई गयी।
आस्था के इस महापर्व की खूबसूरत तस्वीरों से आप भी रूबरू होने के लिए नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये...

तीसरा और आखिरी स्नान
कुंभ मेले का तीसरा और आखिरी स्नान आज नासिक के त्रयंबकेश्वर में संपन्न हुआ।

लाखों की संख्या में
आज लाखों की संख्या में भक्तों ने आस्था की डुबकी लगाई।

कड़ी सुरक्षा
इस मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था लेकिन बैरिकेड लगाने में थोड़ी ढील दी गई थी।

शाही स्नान
आज के शाही स्नान में आस-पास के जिलों के साथ-साथ देश के अन्य इलाकों और विदेश से आए लोग भी शामिल थे।

सुरक्षा बढ़ा दी गई
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुरक्षा बढ़ा दी गई। यहां 7,000 से पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।

शांति एवं समृद्धि
कुंभ मेला विश्व शांति एवं समृद्धि का प्रतीक है, इसलिए यहां हजारों लोग आ रहे हैं।

जानिए नासिक कुंभ मेला 2015 के बारे में जरूरी बातें
जानिए नासिक कुंभ मेला 2015 के बारे में जरूरी बातें











Click it and Unblock the Notifications