Happy Janmashtami 2024: 'हर दिल में श्रीकृष्ण, हर मन में कान्हा', इन संदेशों से आज का पर्व बनाएं खास
Happy Janmashtami 2024: आज पूरा देश भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबा हुआ है। चारों ओर जन्माष्टमी की धूम है, मंदिरों में जमकर सजावट की गई है तो वहीं भक्तगण उनके जन्मोत्सव का जश्न बहुत ही खुशी के साथ मना रहे हैं।
आपको बता दें कि क भगवान श्रीकृष्ण को भगवान विष्णु का आठवां अवतार माना जाता है।श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के इस पावन पर्व पर, हम सभी को भगवान श्रीकृष्ण के प्रेम, भक्ति और धर्म के संदेश को अपनाना चाहिए क्योंकि वो ही सफल जीवन जीने का सार है।

आज का दिन आप कुछ खास संदेशों, विचारों और भजन से और स्पेशल बना सकतें हैं। आप अपनों को ये संदेश भेज भी सकते हैं।
जन्माष्टमी की शुभकामनाएं ( Janmashtami 2024 Wishes)
- इस जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से आपका जीवन सुखमय और आनंदमय हो, कान्हा जी कृपा बनाए रखें।
- माखन चुराएंगे, रास रचाएंगे, जन्माष्टमी की शुभकामनाएं
- इस जन्माष्टमी पर आपके जीवन में हर पल श्रीकृष्ण की लीला की तरह मधुर हो, बहुत सारी शुभकामनाएं।
- भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद सदैव आपके साथ हो और आपके जीवन में प्रेम और शांति का वास हो, बहुत सारी शुभकामनाएं।
- नन्द के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की, बहुत सारी शुभकामनाएं।
- कन्हैया जी के आशीर्वाद से आपके जीवन में भी खुशियों का अम्बार लगे, बहुत सारी शुभकामनाएं।
- तूझसे ही जीने का सहारा, कान्हा हैं तो फिर काहे का डर, जन्माष्टमी की शुभकामनाएं।
- बड़ा नटखट है कृष्ण कन्हैया, क्या करे यशोदा मईया, जन्माष्टमी की शुभकामनाएं।
- 'हर दिल में श्रीकृष्ण, हर मन में कान्हा',जन्माष्टमी की शुभकामनाएं।
जन्माष्टमी के स्लोगन: ( Janmashtami 2024 Slogan)
- "कृष्णा तेरी लीला अपरम्पार, जन्माष्टमी पर करे सबका उद्धार।"
- "राधे-राधे बोलो, कृष्णा नाम है सबसे मीठा।"
- "कृष्णा का संदेश, प्रेम और स्नेह, हर दिल में बसाएं, जन्माष्टमी के दिन।"
भजन ( Janmashtami 2024 bhajan)
कृष्णा गोविन्द गोपाला, मुरलीधर गोपाला
राधा के प्यारे, माखन के चोर
तूही मेरा जीवन आधार, कृष्णा गोविन्द गोपाला
तेरे बिना मेरा कौन है यहां, मुरलीधर गोपाला
कन्हैया तेरी मूरत प्यारी, आंखों में बस जाए
श्रीकृष्ण गोविन्द, हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेवा
कृष्णा गोविन्द गोपाला, मुरलीधर गोपाला।
-------------------------------------------------------
- श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेवा ॥हे नाथ नारायण...॥
- पितु मात स्वामी, सखा हमारे, हे नाथ नारायण वासुदेवा ॥ हे नाथ नारायण॥
- श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी॥ बंदी गृह के, तुम अवतारी, कही जन्मे, कही पले मुरारी।।
- किसी के जाये, किसी के कहाये. है अद्भुद, हर बात तिहारी ॥
- है अद्भुद, हर बात तिहारी ॥ गोकुल में चमके, मथुरा के तारे, हे नाथ नारायण वासुदेवा ॥
- श्री कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेवा ॥
- पितु मात स्वामी, सखा हमारे, हे नाथ नारायण वासुदेवा॥
Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications