जन्माष्टमी 2017: पूजा करने का सही मुहूर्त एवं समय
नई दिल्ली। इस बार 14 अगस्त को गोकुल जन्माष्टमी का त्योहार है। हर बार ये पर्व दो दिन मनाया जाता है, एक दिन इसे संत लोग मनाते हैं जबकि एक दिन भक्तजनों के लिए होता है। इसलिए अक्सर इस बात की उत्सुकता बनी रहती है कि आखिर व्रत किस दिन रखा जाए तो चलिए आपको बताते हैं जन्माष्टमी की पूजा करने का सही मुहूर्त एवं समय के बारे में।
काशी के ज्योतिष पंडित दिवाकर शर्मा के मुताबिक इस बार 14 अगस्त को अष्टमी तिथि 19:45 पर आरंभ होगी और 15 अगस्त को 17:39 बजे तक रहेगी। 15 अगस्त को 17:39 बजे के बाद रोहिणी नक्षत्र समाप्त हो जाएगा। यानी इसके बाद की जन्माष्टमी रोहिणी नक्षत्र रहित होगी इसलिए 14 अगस्त को ही मनाना अत्यधिक शुभ और सही है इसलिए इच्छुक जातक इसी दिन को उपवास करें।
- जन्माष्टमी 2017- 14 अगस्त
- निशिथ पूजा- 00:03 से 00:47
- पारण- 17:39 (15 अगस्त) के बाद
- रोहिणी समाप्त- रोहिणी रहित जन्माष्टमी
- अष्टमी तिथि आरंभ - 19:45 (14 अगस्त)
- अष्टमी तिथि समाप्त - 17:39 (15 अगस्त)












Click it and Unblock the Notifications