Religion: जानिए मां लक्ष्मी के प्रिय श्रीफल के फायदे और महत्व को
लखनऊ। श्रीफल जहां होता है, वहां लक्ष्मी जी की पूरी कृपा बनी रहती है। श्रीफल की नवरात्र की पूजा करने से विशेष फल मिलता है। अगर इसे विधिवत पूजन करके अपने घर में रखा जाये तो इसके चमत्कारी प्रभाव देखने को मिलते है। तन्त्र-शास्त्र में भी श्रीफल का प्रयोग विभिन्न प्रकार से किया जाता है।

आइये जानते है कि श्रीफल के अन्य प्रयोग कैसे करने चाहिए...
- धन की वृद्धि- श्रीफल को लाल वस्त्र में रखकर कामिया सिन्दूर, देशी कपूर, लौंग चढ़ाकर धूप-दीप देकर एवं कुछ मुद्रा लक्ष्मी जी को अर्पित करके और लक्ष्मी मन्त्र की कम से कम 7 मलायें जाप करके दुकान के गल्ले या अपनी तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति धीमे-धीमे अच्छी होेने लगती है।
- अन्न का अभाव न हो-अगर आप अन्न का व्यापार करते है तो गोदाम अथवा अन्न के भण्डार के स्थान पर श्रीफल को रखा जाये तो वहाॅ पर कभी भी अन्न का अभाव नहीं होता न ही किसी प्रकार की हानि होती है।
- सुख-समृद्धि में वृद्धि हेतु-मिट्टी के घड़े को लाल रंग से रंग उसके मुख पर मोली बाॅधकर तथा उसमें जटायुक्त नारियल रखकर बहते हुये जल में प्रवाहित कर देना चाहिए। ये उपाय कम से कम 11 मंगलवार लगातार करना होगा।
- कारावास का भय-यदि आपको ऐसा महसूस हो रहा है कि किसी आरोप में आपको जेल जाना पड़ सकता है तो 7 नारियल व 45 पुराने ताॅबे के सिक्के लें। दोनों को एक साथ 4 शनिवार बहते हुये पानी में बहा दें। साथ में दुर्गा शप्तशती का पाठ अवश्य करें।
- विवाह बाधा दूर करने हेतु-मंगलवार को प्रातःकाल सूखे नारियल में छेछ करके सवा पाव पिसी चीनी नारियल में भर दें उसके बाद पीपल के पेड़ के नीचे मिट्टी में दबा दें। जो शक्कर बच जाये उसे पीपल वृक्ष में डाल दें। ये उपाय लगातार 7 दिन तक करने से विवाह में आने वाली बाधा दूर हो जाती है और विवाह हो जाता है।
- नौकरी व रोजगार के लिए-नारियल के छिलके जलाकर उसी राख में नारियल का पानी मिलाकर लुगदी बना लें 7 पुड़ियाॅ बना लें। चार पूड़ियाॅ घर के चारों कोनों में रख दें, एक पुड़ियाॅ छत पर रख दें, एक पुड़ियाॅ जेब में रख लें और एक पुड़ियाॅ पीपल के पेड़ के नीचे रख दें। 7 दिन बाद सभी पुड़ियों को एकत्रित करके हनुमान जी के मन्दिर में रख दें। श्रद्धा पूर्वक किये गये इस उपाय सफलता अवश्य मिलती है।
- यात्रा-कभी भी किसी दिन यात्रा पर जा रहे हो, वह यात्रा घूमने के लिए हो या फिर व्यापार के लिए, आप एक पानी वाला नारियल लें और यात्रा की सफलता के लिए अपने इष्टदेव की आराधना करें तत्पश्चात वह नारियल फोड़ दें। उस जल को अपने ऊपर और चारों तरफ छिड़क दें।












Click it and Unblock the Notifications