Kharmas Kab Se Shuru Hoga 2025: कब से शुरू हो रहा खरमास? क्यों नहीं होते इसमें शुभ काम? जानें क्या करें?
Kharmas Kab Se Shuru Hoga 2025: आज से खरमास की शुरुआत हो चुकी है, काशी के पंडित दयानंद शास्त्री के मुताबिक सूर्य धनु राशि में 16 दिसंबर को प्रात: काल 04:19 AM पर प्रवेश कर गए हैं यानी कि राशि परिवर्तन अगर सूर्योदय से पहले होता है तो खरमास एक दिन पहले से ही गिना जाता है, इसलिए तर्कानुसार तो 15 दिसंबर से ही खरमास शुरू हो गया है।

Kharmas 2025 Start Date: कब से शुरू हो रहा खरमास?
लेकिन दिन के हिसाब से 16 दिसंबर से खरमास की शुरुआत मानी जा रही है और इसका अंत 14 दिसंबर 2026 को होगा। मालूम हो कि खरमास को हिंदू पंचांग में एक विशेष अवधि माना जाता है। जब सूर्य धनु राशि में प्रवेश करता है, तब से खरमास की शुरुआत होती है। यह समय लगभग 30 दिनों तक रहता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दौरान शुभ कार्यों पर विराम लगाया जाता है और पूजा-पाठ, दान और तप को अधिक महत्व दिया जाता है।
Kharmas 2025 का महत्व
खरमास का संबंध सूर्य देव और देवगुरु बृहस्पति से माना जाता है। मान्यता है कि इस समय सूर्य की गति धीमी हो जाती है, इसलिए मांगलिक कार्यों के लिए यह काल शुभ नहीं माना जाता। इस अवधि में विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन जैसे संस्कार नहीं किए जाते हैं, लोग नया सामान भी खरीदने से बचते हैं। इस दौरान दान-पुण्य और जप-तप करने से विशेष फल प्राप्त होता है। यह आत्मशुद्धि और संयम का यह उत्तम समय माना जाता है।
Kharmas 2025 में क्या करें?
- प्रतिदिन भगवान विष्णु और सूर्य देव की पूजा करें।
- गीता पाठ, विष्णु सहस्रनाम, राम नाम जप करें।
- गरीबों, ब्राह्मणों और जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और धन का दान करें।
- सात्विक भोजन ग्रहण करें और संयमित जीवन अपनाएं।
- व्रत और उपवास रखने से मानसिक शांति मिलती है।
Kharmas 2025 में क्या न करें?
- विवाह, सगाई, गृह प्रवेश, नामकरण जैसे शुभ कार्य न करें।
- नया व्यापार या बड़ा निवेश शुरू करने से बचें।
- तामसिक भोजन, मदिरा और मांसाहार से दूरी रखें।
- क्रोध, विवाद और नकारात्मक विचारों से बचें।
- अनावश्यक खर्च और दिखावे से दूर रहें।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications