Karwa or Karva Chauth 2018: क्यों मनाया जाता है करवा चौथ?
लखनऊ। स्त्रियों के त्याग व समपर्ण का व्रत करवा चौथ इस बार दिन शनिवार 27 अक्टूबर को पड़ रहा है। इस दिन लगभग हर स्त्री पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर चांद को अघ्र्य देते समय अपनी पति की लम्बी उम्र की प्रार्थना करके अन्न ग्रहण करती है।
चलिए जानते हैं कि इस शुभ अवसर पर जानते है क्यों मनाया जाता है करवा चौथ...

करवा चौथ व्रत कथा
प्राचीन समय की बात है, एक साहूकार के सात बेटे थे और एक बहन जिसका नाम करवा था। सभी सातों भाई अपनी बहन से बहुत प्यार करते थे। एक दिन की बात है करवा अपने ससुराल से मायके आयी हुयी थी। शाम के वक्त जब सभी भाई अपना व्यवसाय बन्द करके घर वापस हुये तो भोजन करने के लिए अपनी बहन को भी साथ में बैठने का आग्रह किया। किन्तु बहन ने बताया कि आज उसका करवा चौथ का निर्जला व्रत है। इसलिए आज वह चन्द्रमा को अघ्र्य देकर ही भोजन ग्रहण करेगी। चन्द्रमा अभी अदृश्य था इसलिए करवा भूख, प्यास से व्याकुल थी। यह देखकर सबसे छोटे भाई से रहा नहीं गया वह दूर जाकर एक पीपल के पेड़ पर दीपक जलाकर उसकी ओट में चलनी रख दी जिससे वह चन्द्रमा जैसा प्रतीत होने लगा।

करवा चौथ का व्रत गलत ढंग से टूटा
तत्पश्चात भाई ने अपनी बहन करवा को आकर बताया देखो चांद उदित हो गया है। यह सुनकर करवा नंगे पैर दौड़कर छत पर चढ़ गई और चांद को देखकर खुशी से झूम उठी। फिर उसने पूरे विधि-विधान से चन्द्र को अघ्र्य देकर पूजन किया और जैसे ही भोजन का पहला कौर खाया तुरन्त छींक आ गई, दूसरा कौर ग्रहण करने पर भोजन में बाल निकलता है और तीसरे कौर को मुख में डालने से पहले उसके पति की मृत्यु का समाचार मिलता है। यह खबर सुनते ही करवा हाल-बेहाल हो जाती है।
करवा चौथ का व्रत गलत तरीके से टूटने के कारण देवता नाराज हो गए
करवा के पति की मृत्यु क्यों हुयी इस बात से उसकी भाभी अवगत कराती है कि करवा चौथ का व्रत गलत तरीके से टूटने के कारण देवता नाराज हो गये है। सच्चाई जानने के बाद करवा निश्चय करती है कि अपने पति की मृत्यु का वह अन्तिम संस्कार नहीं करेगी बल्कि अपने सतीत्व के बल पर पति को पुनः जीवित कराकर रहेगी। वह पूरे एक वर्ष तक अपने पति के शव के पास बैठकर उसकी देखभाल करती रही एंव उसके ऊपर उगने वाली सुईनुमा घास को एकत्रित करती रही है।

करवा का पति वापस जिंदा हो जाता है
एक वर्ष बाद पुनः करवा चौथ का व्रत आता है। उसकी सभी भाभियां करवा चौथ का व्रत रखती है जब भाभियां उससे आशीर्वाद लेने आती है तो वह प्रत्येक भाभी से कहती है कि यम सुई ले लो और पिय सुई दे दो और मुझे भी अपनी जैसी सुहागिन बना दो। सभी भाभियों से वह यही आग्रह करती है किन्तु हर भाभी टाल देती है। जब छठें नम्बर की भाभी आती है तो वह बताती है कि सबसे छोटे भाई की वजह से तुम्हारा व्रत टूटा है इसलिए सबसे छोटी भाभी में ही शक्ति है कि वह तुम्हारे पति को जिंदा कर सकती है इसलिए जब सबसे छोटी भाभी आये तो उसका हाथ पकड़ लेना और उसका हाथ तब-तक न छोड़ना जब-तक वह तुम्हारे पति को जिंदा न करा दे।
करवा का सुहाग वापिस आ जाता है
सबसे अन्त में छोटी भाभी आयी तो उससे भी करवा सुहागिन बनने का आग्रह करने लगी। वह भी टालमटोल करती है किन्तु करवा उसका कसकर हाथ पकड़ लेती है और अपने सुहाग को जिंदा करने के लिए गिड़गिड़ती व मिन्नतें करती है। काफी प्रयास के बाद उसकी भाभी का दिल पसीज जाता है और अपनी छोटी अंगुंली को चीरकर अमृत उसके मृत पति के मुख में डाल देती है जिससे करवा का पति जीवित हो जाता है। गणेश भगवान जी की कृपा से करवा का सुहाग वापिस आ जाता है।
-
LPG Gas Booking Number: इंडेन, भारत गैस और HP गैस सिलेंडर कैसे बुक करें? जानें सरकार की नई गाइडलाइन -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक! अगले 72 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD का अलर्ट -
जीत के बाद भी टीम इंडिया से वापस ली जाएगी T20 World Cup की ट्रॉफी? सामने आई बड़ी वजह, फैंस हैरान -
Gold Rate Today: जंग के बीच भारत में लगातार सस्ता हो रहा सोना, इतना गिरा भाव, अब क्या है 22k, 18K गोल्ड का रेट -
Love Story: IFS की ट्रेनिंग के दौरान हिंदू लड़की को दिल दे बैठे थे Hardeep Puri, शादी लिए मिली थी धमकी -
Kim Yo Jong Profile: किम जोंग उन की ‘सबसे ताकतवर बहन’ कौन? ईरान जंग के बीच अमेरिका को खुली धमकी, दुनिया अलर्ट -
US-Iran-Israel War: 11 मार्च तक पूरी तरह खत्म हो जाएगा Iran? US का मास्टर प्लान तैयार, कहा- आज सबसे भयंकर हमले -
Essential Commodities Act: क्या है ECA? ईरान-इजराइल तनाव के बीच भारत में क्यों हुआ लागू -
महीका शर्मा की वजह से पंड्या ब्रदर्स के बीच आई दरार? अचानक बिखरा परिवार! चुप्पी ने मचाया शोर -
Gold Silver Rate: सोना ₹8797 सस्ता, चांदी में बंपर गिरावट,₹29,729 सस्ती, आज कितने में मिला है रहा गोल्ड-सिल्वर -
Budh Nakshatra Parivartan 2026: बुध का हुआ नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशियों पर गिर सकती है गाज, संभलकर रहें -
जीत के जश्न में भारी बवाल! Kirti Azad ने भारतीय टीम की हरकत को बताया शर्मनाक, ईशान किशन ने दिया तगड़ा जवाब












Click it and Unblock the Notifications