Kanwar Yatra 2026: किस दिन से शुरू होगी कांवड़ यात्रा? सावन सोमवार और जलाभिषेक के लिए नोट कर लें ये खास तारीख
Kanwar Yatra 2026: हिंदी मास के अनुसार अभी आषाढ़ का महीना चल रहा है। इसके बाद सावन का महीना शुरू होगा। सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। इस दौरान देशभर में शिव भक्त कांवड़ यात्रा निकालते हैं और पवित्र नदियों से जल लाकर शिवलिंग का अभिषेक करते हैं। हरिद्वार, देवघर, काशी और उज्जैन जैसे धार्मिक शहरों में सावन के दौरान भक्तों की बड़ी भीड़ देखने को मिलती है। कांवड़ यात्रा के दौरान हर तरफ बम-बम भोले के जयकारे सुनाई देते हैं।
हालांकि, अलग-अलग जगहों पर कांवड़ यात्रा की अवधि अलग होती है। दिल्ली-NCR में यह यात्रा सावन शिवरात्रि तक चलती है, जबकि देवघर में पूरे श्रावण मास तक कांवड़ यात्रा जारी रहती है। आइए जानते हैं 2026 में कांवड़ यात्रा कब शुरू होगी और जलाभिषेक के लिए कौन से दिन खास रहेंगे।

30 जुलाई से शुरू होगी कांवड़ यात्रा
पंचांग के अनुसार, श्रावण कृष्ण प्रतिपदा तिथि 29 जुलाई की रात 8:05 बजे से शुरू होकर 30 जुलाई की रात 9:30 बजे तक रहेगी। ऐसे में उदयातिथि के आधार पर 30 जुलाई, गुरुवार से कांवड़ यात्रा शुरू होगी। दिल्ली-NCR में कांवड़ यात्रा 30 जुलाई से 11 अगस्त यानी सावन शिवरात्रि तक चलेगी। वहीं, देवघर में कांवड़ यात्रा पूरे सावन महीने यानी 28 अगस्त तक जारी रहेगी।
ये भी पढ़ें: Pradosh Vrat 2026 Aarti: प्रदोष व्रत में करें शिव आरती, बरसेगी भोलेनाथ की विशेष कृपा
जलाभिषेक के लिए खास दिन
जो भक्त सावन सोमवार या भगवान शिव के विशेष दिनों पर जल चढ़ाना चाहते हैं, उनके लिए ये तारीखें महत्वपूर्ण हैं-
- 3 अगस्त, सोमवार: पहला सावन सोमवार
- 10 अगस्त, सोमवार: दूसरा सावन सोमवार और सोम प्रदोष व्रत
- 11 अगस्त, मंगलवार: सावन शिवरात्रि
- 17 अगस्त, सोमवार: तीसरा सावन सोमवार और नाग पंचमी
- 24 अगस्त, सोमवार: चौथा सावन सोमवार
- 25 अगस्त, मंगलवार: भौम प्रदोष व्रत
- 28 अगस्त, शुक्रवार: श्रावण पूर्णिमा और सावन का समापन
इनमें 10 अगस्त को सोम प्रदोष का संयोग और 17 अगस्त को नाग पंचमी के साथ सावन सोमवार पड़ने से ये दिन जलाभिषेक और भगवान शिव की पूजा के लिए विशेष माने जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: July 2026 Vrat Tyohar List : ये हैं जुलाई के व्रत-त्योहार की लिस्ट, कब है देवशयनी एकादशी?


Click it and Unblock the Notifications
