2023 January Holiday Calendar: ये है जनवरी माह के व्रत, त्योहार और छुट्टी की लिस्ट, जानिए कब है मकर संक्रांति?
नए साल का बड़ा पर्व मकर संक्रांति होता है, क्योंकि इस दिन के बाद से घरों में शुभ काम प्रारंभ हो जाते हैं। इसलिए इस त्योहार का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं।

2023 January Holiday, Vrat and Festivals List: साल का पहला महीना जनवरी नया जोश, खुशी और उमंग लेकर आता है, ये उमंग और जोश उस समय दूना हो जाता है जब इसमें व्रत, त्योहारों और छुट्टियों की मिठास घुल जाती है, इसी वजह से यहां आपके लिए लाए हैं जनवरी माह के व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट, जिसको देखकर आप अपने पूरे महीने की प्लानिंग कर सकते है।
त्योहार और छुट्टी की लिस्ट
- 1 जनवरी रविवार नववर्ष दिवस
- 2 जनवरी सोमवार नव वर्ष अवकाश
- 4 जनवरी बुधवार Gaan-Ngai
- 11 जनवरी बुधवार मिशनरी दिवस
- 12 जनवरी गुरुवार स्वामी विवेकानंद जयंती
- 13 जनवरी शुक्रवार लोहड़ी
- 14 जनवरी शनिवार माघ बिहू
- 14 जनवरी शनिवार मकर संक्रांति
- 15 जनवरी रविवार सन पोंगल
- 15 जनवरी रविवार सूर्य तिरुवल्लुवर दिवस
- 16 जनवरी सोमवार Kanuma Panduga
- 16 जनवरी सोमवार Uzhavar Thirunal
- 22 जनवरी रविवार Sonam Losar
- 23 जनवरी सोमवार नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती
- 25 जनवरी बुधवारराज्य दिवस HP
- 26 जनवरी गुरुवार गणतंत्र दिवस
- 26 जनवरी गुरुवार बसंत पंचमी
- 31 जनवरी मंगलवार Me-Dum-Me-Phi
त्योहारों के कारण बैंक भी इन दिनों रहेंगे बंद
- 1 जनवरी 2023- रविवार -नववर्ष
- 5 जनवरी,2023-गुरु गोविंद सिंह जयंती
- 11 जनवरी 2023- मिशनरी डे
- 12 जनवरी 2023- स्वामी विवेकानंद जयंती
- 14 जनवरी 2023- मकर संक्रांति
- 15 जनवरी- पोंगल/माघ बिहू/रविवार
- 26 जनवरी, 2023- गुरुवार

मकर संक्रांति
नए साल का बड़ा पर्व मकर संक्रांति होता है, क्योंकि इस दिन के बाद से घरों में शुभ काम प्रारंभ हो जाते हैं। इसलिए इस त्योहार का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। सूर्य का मकर राशि में आने की वजह से ये मकर संक्रांति कहलाता है, इस दौरान ठंड भी कम होती है। लोग इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करके दान-पुण्य करते हैं। इस दिन गुजरात, राजस्थान में पतंगें उड़ाई जाती हैं और तिल का दान करते हैं, ऐसा करने से घरों में सुख-शांति का वास होता है।
स्वामी विवेकानंद जयंती
स्वामी विवेकानन्द के जन्मदिन को देश 'राष्ट्रीय युवा दिवस' के रूप में मनाता है। हर साल ये दिवस 12 जनवरी को मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद का नाम लेते ही मन में श्रद्धा और स्फूर्ति दोनों का संचार होता है। जो कोई भी स्वामी के बताए रास्तों को समझ लिया, उसे जीवन में कभी भी कोई दुख और कष्ट सता नहीं सकता है। उन्होंने ही कहा था, उठो, जागो और तब तक निरंतर प्रयास करते रहो जब तक सफलता ना मिल जाए।
सुभाष चंद्र बोस जयंती
अपनी मातृभूमि को गुलामी की जंजीर से आजाद कराने के लिए खुशी-खुशी अपना लहू बहाने वाले लाल सुभाष चंद्र बोस की जयंती हर साल 23 जनवरी को मनाई जाती है। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को ओड़िशा के कटक शहर में हुआ था। इन्होंने ही भारत को आजादी दिलाने के लिए 'आजाद हिंद फौज' का गठन किया था और नारा दिया था कि 'तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा'। इसके बाद ही सुभाषचंद्र को 'नेताजी' कहा जाने लगा था।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications