Janmashtami 2025: कान्हा का जन्मोत्सव आज, जानिए मुहूर्त, पूजा विधि, पारण टाइम और क्या करने से बचें
Janmashtami 2025: श्रीहरि विष्णु के आठवें अवतार भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव भाद्रपद कृष्ण अष्टमी को पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। मंदिरों को सजाया गया है, चारों ओर एक अलग सा जोश देखने को मिल रहा है। जन्माष्टमी केवल भगवान कृष्ण के जन्म की खुशी मनाने का दिन नहीं है, बल्कि यह हमें धर्म, प्रेम, सत्य और कर्मयोग के मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी देता है।
आपको बता दें कि अधर्म का नाश करने के लिए कृष्ण भगवान ने मां देवकी के गर्भ से जन्म लिया था । मालूम हो कि जो भी इस दिन सच्चे मन से पूजा करता है, उसके पापों का नाश होता है, घर में सुख-समृद्धि आती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आइए विस्तार से जानते हैं भगवान कृष्ण की पूजा का सही मुहूर्त।

कृष्ण जन्माष्टमी 2025 का मुहूर्त (Krishna Janmashtami 2025)
- 16 अगस्त 2025, शनिवार
- पूजा मुहूर्त- 16 अगस्त की देर रात 12:04 से 12:47 AM
- मुहूर्त की अवधि 43 मिनट्स
- जन्माष्टमी व्रत पारण समय - 17 अगस्त 05:52 AM
पूजा विधि (Krishna Janmashtami 2025)
- प्रातःकाल स्नान और संकल्प
- प्रातः स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
- मंदिर या पूजा स्थान को गंगाजल से शुद्ध करें।
- श्रीकृष्ण की मूर्ति या बालगोपाल का झूला सजाएं।
- भगवान को नए वस्त्र, मुकुट, मोर पंख और गहनों से सजाएं।
- तुलसी दल, माखन-मिश्री और बांसुरी भी रखें।
पूजन विधि (Krishna Janmashtami 2025)
- दीपक जलाएं और धूप-अगरबत्ती अर्पित करें।
- पंचामृत (दूध, दही, शहद, घी, शक्कर) से अभिषेक करें।
- फूल, तुलसी पत्ते, माखन-मिश्री और मेवे चढ़ाएं।
- रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण की आरती करें।
- भजन-कीर्तन के बाद प्रसाद वितरित करें।
क्या करें (Do's)
- पूरे दिन मन, वचन और कर्म से पवित्रता बनाए रखें।
- व्रत के दौरान भगवान के नाम का जाप और भजन करें।
- तुलसी दल अवश्य अर्पित करें, क्योंकि यह भगवान कृष्ण को अत्यंत प्रिय है।
- दान-पुण्य करें, विशेषकर गरीबों को अन्न और वस्त्र दें।
क्या न करें (Don'ts)
- मांस, मदिरा, लहसुन-प्याज और तामसिक भोजन का सेवन न करें।
- क्रोध से बचें।
- अपशब्दों से दूर रहें।
Disclaimer: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications