कैसे सजाएं क्रिसमस पर घर को

फेंगशूई के मुताबिक अगर क्रिसमस के दिन आप अपने से जुड़ी हर चीज को सजाते हैं तो उस दिन की रौनक तो बढ़ ही जाती है साथ ही यह आपके आने वाले दिनों के लिए अच्छा होता है। यह आपके भावी जीवन के लिए भी अच्छा होता है। इसलिए हर कोई इस दिन को पूरी तरह से कलरफूल बनाना चाहता है। तो सबसे पहले बात करते हैं क्रिससमस ट्री की।
अगर आप क्रिसमस ट्री को घर में बनाने की सोच रहे हैं तो सबसे पहले क्रिसमस ट्री से मिलता-जुलता कोई ट्री लें और इसमें सजाने के लिए बॉल ड्रम, स्नो मैन, स्टार बेल, स्टार्स, झालर लें। जिसे आप करीने से ट्री के ऊपर लगा दें। अगर आप ट्री के ऊपर लाईटिंग करते हैं तो यह आपके पेड़ को और खूबसूरत बना देगा। इसके अलावा आप अपने घरों को सुंदर-सुंदर कैंडिल से भी सजा सकते है। चमकीले पेपर्स के स्टार से भी आप अपने घरों को सुंदर बना सकते हैं।
अगर आप इस मौके पर किसी को गिफ्ट देने की सोच रहे हें तो यीशु औऱ मां मेरी की मूर्ति से अच्छा कोई तोहफा हो ही नही सकता है। जहां यह लोगों के दिलों को टच करेगा वहीं यह आपके बजट में ही होगा। वैसे गिफ्ट के तौर पर आप छोटे-छोटे सेंटा क्लाज का भी प्रयोग कर सकते हैं। खास तौर पर बच्चों के लिए। इन सारी तैयारियों को आप दिल से और प्रेम के साथ करेंगे तो देखियेगा यह क्रिसमस आपके यादगार क्रिसमस में से एक होगा।












Click it and Unblock the Notifications