Holika Dahan 2025: कौन थी होलिका? पढ़ें नरसिंह भगवान की कथा और आरती

Holika Dahan 2025: होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। आज के दिन लोग नरसिंह भगवान की पूजा करने के बाद ही होलिका जलाते हैं। आपको बता दें कि होलिका दहन का संबंध राक्षस हिरण्याकश्यप, भक्त प्रहलाद और होलिका से जुड़ा हुआ है।

पौराणिक कथाओं के अनुसार, हिरण्याकश्यप ने कठोर तपस्या कर ब्रह्मा जी से वरदान प्राप्त किया था कि उसे न कोई मानव मार सकता है, न पशु, न दिन में न रात में, न घर में न बाहर, न किसी हथियार से और न ही आकाश या धरती पर।

Holika Dahan 2025

इस अहंकारी राजा का पुत्र प्रह्लाद भगवान विष्णु का परम भक्त था, जिसे मारने के लिए हिरण्याकश्यप ने अनेक प्रयास किए लेकिन वो सफल नहीं हो पाया। अपनी शक्ति के घमंड में अंधा ये राक्षस अपने खुद के बेटे का दुश्मन बन बैठा।

'होलिका जलकर भस्म हो गई, बच गया प्रहलाद' (Holika Dahan 2025)

इसकी एक बहन थी, जिसका नाम था होलिका, उसे अग्नि से न जलने का वरदान प्राप्त था। हिरण्याकश्यप ने उससे कहा कि 'वो आग में प्रह्लाद को गोद में लेकर बैठ जाए, उसे लगा कि इस तरह से उसके बेटे का अंत हो जाएगा।' लेकिन भगवान विष्णु की कृपा से होलिका जलकर भस्म हो गई और प्रह्लाद सुरक्षित अग्नि से बाहर आ गए। इसके बाद भगवान विष्णु ने नरसिंह अवतार धारण कर हिरण्याकश्यप का संहार किया।

नरसिंह चालीसा का पाठ करें ( Holika Dahan 2025)

इसी कारण से होलिका दहन के समय नरसिंह चालीसा का पाठ किया जाता है, ताकि भक्तों को दुष्ट शक्तियों से रक्षा मिले और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो। दुष्ट शक्तियों का नाश होता है और इंसान भय मुक्त होता है


नरसिंह भगवान की आरती ( Holika Dahan 2025)

DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी बात को अमल में लाने से पहले किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर बातें करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+