Holika Dahan 2023 : होलिका दहन के ये टोटके कर देंगे मालामाल

Holika Dahan 2023 Tottke: होली दहन के समय 7 गोमती चक्र को जलती होली में डालें, ऐसा करने से आपके आर्थिक कष्ट खत्म हो जाएंगे।

Holika Dahan 2023

Holika Dahan 2023: होलिका दहन की रात्रि अत्यंत सिद्ध रात्रि होती है। इस दिन ग्रहों की स्थित कुछ ऐसी रहती है कि परेशानी हल करने के लिए जो भी उपाय किए जाएं वे सिद्ध होते हैं। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति, रोगों से मुक्ति, सुख-समृद्धि की प्राप्ति आदि के लिए आप भी ये उपाय अवश्य करें।

  • होली की पूजा मुख्यत: भगवान विष्णु के नृसिंह अवतार की की जाती है। शत्रुओं को परास्त करने के लिए होलिका दहन की रात्रि में नृसिंह भगवान का पूजन करें। नृसिंह स्तोत्र का पाठ करें।
  • घर के प्रत्येक सदस्य को होलिका दहन में देसी घी में भिगोई हुई दो लौंग, एक बताशा और एक पान का पत्ता चढ़ाना चाहिए। होली की 11 परिक्रमा करते हुए होली में सूखे नारियल की आहुति देनी चाहिए। इससे परिवार में सौहार्द बना रहता है, सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है और कष्ट दूर होते हैं।
  • होली पर पूरे दिन अपने जेब में काले कपड़े में काले तिल बांधकर रखें। रात को इन्हें जलती होली में डाल दें। इससे नकारात्मकता दूर होती है। यदि कोई टोटका आदि किया हुआ है तो वह दूर होता है और बुरी नजर से रक्षा होती है।
  • होली दहन के दूसरे दिन होली की राख लेकर आएं और इसमें थोड़ी सी राई व नमक मिलाकर रख लें। बच्चों को नजर लग जाए तो इससे उतारें, तुरंत लाभ होगा।
  • समस्त मनोकामना की पूर्ति के लिए होलिका दहन के दिन से प्रारंभ करते लगातार 40 दिनों तक बजरंग बाण का पाठ करें। जिस कामना की पूर्ति के लिए पाठ करेंगे वह अवश्य पूरी होगी।
  • नवग्रहों की पीड़ा से मुक्ति के लिए होलिका दहन की राख मिश्रित जल से स्नान करें। दहन की राख से शिवलिंग का पूजन करें। समस्त ग्रह दोष दूर होंगे।
  • व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के लिए 21 गोमती चक्र लेकर होलिका दहन की रात्रि में शिवलिंग पर अर्पित करें। व्यापार तेजी से फलने फूलने लगेगा।
  • होलिका दहन की रात्रि में घर के पूजा स्थान में सरसों के तेल का चौमुखी अखंड दीपक जलाएं। भगवान नृसिंह से सुख-समृद्धि की कामना करें, मनोवांछित परिणाम प्राप्त होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+