Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Holi 2018: बिना इन गानों के फीका है होली का हर रंग

नई दिल्ली। बिना रंग और भंग के तो होली होती ही नहीं, और जब अबीर-गुलाल में फिल्मी गानों का रस घुल जाये तो कहने ही क्या फिर तो जो महफिल जमती है उस बयां कर पाना बेहद मुश्किल है। लाल-पीले-हरे-गुलाबी चेहरे जब पूरी तरह रंगो में रंगे हुए फिल्मी थाप पर नाचते हैं तो मजा दोगुना हो जाता है। लेकिन क्या आपने गौर किया है कि आज भी होली पर कुछ सधे हुए पुराने गीत ही बजते हैं । चाहें बूढ़े हों या नौजवान सभी उस धुन पर नाचते हैं। चलिए याद करते है होली के अवसर पर उन गानों को।...

तन रंग लो या मन रंग लो

तन रंग लो या मन रंग लो

होली के गीतों में पहला गाना फिल्म नवरंग का ..जा रे हट नटखट...याद आता है जिसमें अभिनेत्री संध्या पर्दे पर नायक और नायिका दोनों का किरदार निभाती है। होली के गीतों में लीजेंड ऑफ हिंदी सिनेमा मदर इंडिया का गाना 'होली आई रे कन्‍हाई रंग.. भी सर्वोपरी अंको वाला है क्योंकि इसके गाने की धुन और बोल आज भी लोगों को काफी अच्छे लगते हैं। वाकई होली मुहब्बत का त्योहार है... इसके बाद नंबर आता है बॉलीवुड के ट्रेजिडी किंग दिलीप कुमार का गाना जो कि फिल्म कोहिनूर से है जिसमें एक प्रेमी अपनी प्रेमिका मीनाकुमारी से कहता है कि ..तन रंग लो जी आज मन रंग लो।

वक्त बदला लेकिन नहीं बदले होली के ये मस्त गीत

वक्त बदला लेकिन नहीं बदले होली के ये मस्त गीत

वक्त बदला, फिल्मी कैनवस श्वेत-श्याम से रंगीन हो गया लेकिन होली की मस्ती को कम नहीं कर पाया और कोई होली बिना 'शोले' के गाने के पूरी नहीं होती। जिसमे धर्मेंद्र-हेमा समेत पूरा गांव गाता है कि ..होली के दिन दिल खिल जाते हैं.।फिल्मी पर्दे पर छेड़-छाड़ वाली होली को लोगों ने खासा पसंद किया है जिसमें 'नदिया के पार' का गीत..जोगी जी धीरे-धीरे..अव्वल रहा है। आज भी इस प्रेमगीत का कोई तोड़ नहीं है।

'रंग बरसे भीगे चुनरवाली'

'रंग बरसे भीगे चुनरवाली'

सिनेमाई कैनवस बदला, लोगों ने मार्डन सिनेमा देखना पसंद किया जिसमें अग्रणी रहा यशराज बैनर। जिसने होली के ऐसे रंग सजाये जिसमे लोग आज भी रंगना चाहते हैं। आपने सही समझा हम बात कर रहे हैं फिल्म 'सिलसिला' के 'रंग बरसे भीगे चुनरवाली' गाने की जिसमें अमिताभ ने इतना नशा भरा कि लोग आज भी इसे बड़े मन सुनते हैं।

ये है बॉलीवुड गुलाल ...

ये है बॉलीवुड गुलाल ...

फिल्म 'डर' के गाने. . अंग से अंग लगाना, ने भी कई रिकार्ड तोड़े है तो वहीं उसके बाद आयी फिल्म ..'बागवां'. के धुन पर भी लोग खूब नाचे हैं। यही नहीं लंबे अरसे बाद किसी मार्डन फिल्म के होली गीत ने लोगों के दिल को छूआ है और वो है फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' का सुपर हिट गीत... 'बलम पिचकारी'।

भोजपुरी और अवधी के भी कुछ गीत हैं ...

भोजपुरी और अवधी के भी कुछ गीत हैं ...

इन सबके अलावा भोजपुरी और अवधी के भी कुछ गीत हैं जिनके बिना होली का त्योहार पूरा नहीं होता, आज कल डीजे वाले भी इन गानों को खूब बजाते हैं, जिन पर लोग थिरकने को ही मजबूर हो जाते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+