ताजनगरी में लगेगा कला का जमघट

आगामी में लगने वाले कला के जमघटन की जानकारी देते हुए फाउंडेशन आफ सार्क राइटर्स एवं लिटरेचर्स (फोसवाल) की अध्यक्ष पंजाबी व हिन्दी लेखिका अजीत कौर ने बताया कि इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गयीं हैं और अगले चार दिनों में देशवासियों के साथ विदेशी मेहमान विभिन्न देशों की संस्कृतियों की झलक देख सकेंगे। उन्होंने बताया कि चार दिवसीय हैरीटेज फैस्टीवल में सार्क देशों के प्रसिद्ध साहित्यकार व कवि अपनी-अपनी विरासत प्राचीन सभ्यताओं एवं संस्कृति के बारे में विचार विमर्श करेंगें।
उन्होंने बताया कि 30 सितम्बर से 3 अक्टूबर तक चलने वाले इस उत्सव में के तहत सेंट पीटर्स स्कूल में सार्क देशों के प्रतिनिघि अपने देशों की संस्कृति और विशिष्टता का प्रदर्शन करेंगें। आगरा वासियों के लिए यह अनोखा अवसर होगा जब वह एक ही मंच पर अलग-अलग देशों की संस्कृतियों को देख व महसूस करेंगे। कार्यक्रम में जहां देशी मेजबान मेहमानों की संस्कृति को देखेंगे वहीं उन्हें विदेशियों के सामने अपनी संस्कृति को पेश करने का मौका भी मिलेगा। इसके लिए सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और मेहमान पहुंचने भी आरम्भ हो चुके हैं। आतंकी हमलों को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक प्रबंधन भी किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications