Friday Mantra: इन मंत्रों से कीजिए मां लक्ष्मी को प्रसन्न, कभी नहीं होगी धन की कमी
Here's how to impress Goddess Lakshmi On Friday by these Mantra: शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है। मां लक्ष्मी की पूजा हर कोई करता है क्योंकि उनके बिना जीवन की नैया पार नहीं हो सकती है, जिसके पास मां लक्ष्मी का आशीष होता है, उसके धन-वैभव में कभी भी कोई कमी नहीं होती है, लक्ष्मी की पूजा करने वाला व्यक्ति हमेशा खुश और सुखी होता है।

वैसे तो मां लक्ष्मी धन की देवी कहलाती है लेकिन वो भगवान विष्णु की प्रिय पत्नी हैं, जो कि कमल के फूल पर विराजती हैं, मां लक्ष्मी का रूप काफी मनोरम है, वो धन-वैभव और समृद्दि की देवी हैं, लक्ष्मी का शाब्दिक अर्थ ही सम्पत्ति है, इसलिए जिसके ऊपर मां की कृपा है, उसके पास सम्पत्ति की कभी कमी नहीं हो सकती है, मां लक्ष्मी भूदेवीऔर श्री देवी के अवतार मानी जाती हैं।
आइए जानते हैं मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने वाले कुछ खास मंत्र
- धन लाभ के लिए मंत्र: ॐ धनाय नम:
- घर सुख के लिए मंत्र: ओम लक्ष्मी नम:
- बिगड़ा काम बनाने के लिए मंत्र : ॐ ह्रीं ह्रीं श्री लक्ष्मी वासुदेवाय नम
- पत्नी सुख लिए मंत्र: लक्ष्मी नारायण नम:
- सफलता के लिए मंत्र: ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम:
- हर सफलता के लिए मंत्र: अयिकलि कल्मष नाशिनि कामिनि, वैदिक रूपिणि वेदमये क्षीर समुद्भव मङ्गल रूपिणि, मन्त्रनिवासिनि मन्त्रनुते । मङ्गलदायिनि अम्बुजवासिनि, देवगणाश्रित पादयुते जय जयहे मधुसूदन कामिनि, धान्यलक्ष्मि परिपालय माम् ॥
ऐसे करें पूजा
- मां लक्ष्मी का पूजन करने से पहले घर को साफ-सुथरा करें।
- फिर खुद स्नान करके स्वच्छ कपड़े पहनें।
- मां लक्ष्मी की पूजा पूरे मन से करें। पूजा स्थल पर सबसे पहले चौकी रखें, उस पर पीला या लाल कपड़ा बिछाएं। उसके बाद उस पर मां लक्ष्मी की मूर्ति या फोटो रखें।
- मां लक्ष्मी का 16 श्रृंगार करें और सामर्थ्य के मुताबिक उन्हें चढ़ावा चढ़ाएं। मां लक्ष्मी कमल के पुष्प पर विराजती हैं इसलिए अगर कमल का फूल मिले तो मां को वो चढ़ाएं।
- मां लक्ष्मी को भगवान गणेश काफी प्रिय हैं और गणेश को लड्डू इसलिए प्रसाद के रूप में लड्डू चढ़ाएं तो भक्त को लक्ष्मी की कृपा के साथ-साथ गणेश जी का आशीष प्राप्त होगा।












Click it and Unblock the Notifications