Hartalika Teej 2018: जानिये तारीख और शुभ मुहूर्त
नई दिल्ली। पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाने वाला व्रत 'हरितालिका तीज' 12 सितंबर को है, हिंदी कलेंडर के हिसाब से ये व्रत भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतिया को रखा जाता है। उत्तर भारत में ये व्रत कुंवारी लड़कियां भी करती हैं क्योंकि ऐसा माना जाता है कि शिव जी को पति के रूप में पाने के लिए इस व्रत को पार्वती जी ने शादी से पहले किया था। काशी के पंडित दिवाकर शास्त्री के मुताबिक इस बार तीज का पर्व काफी सुखद संयोग लेकर आया है।

पूजा करने का सही मुहूर्त
- हरतालिका तीज पूजा का शुभ मुहूर्त
- हरतालिका तीज पूजा मुहूर्त = 06:08 से 08:35 तक
- तृतीय तिथि आरंभ = 11 सितंबर 2018, मंगलवार 18:04 बजे।
- तृतीया तिथि समाप्त =12 सितंबर 2018, बुधवार 16:07 बजे।

मान्यता
कहते हैं मां पार्वती ने जंगल में जाकर भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कई सालों तक बिना पानी के लगातार तप किया था जिसके बाद भगवान शिव ने उन्हें अपनी पत्नी के रूप में स्वीकारा था।

निष्ठा का व्रत
तपस्या और निष्ठा के साथ स्त्रियां यह व्रत रखती हैं, ये व्रत बड़ा कठिन है, क्योंकि ये व्रत बिना पानी के रखा जाता है। कहते हैं इस व्रत को करने से सात जन्मों तक महिलाओं को उनके पति प्राप्त होते हैं

बड़ी तीज
कई स्थानों पर इसे बड़ी तीज भी कहते हैं। वैसे तो पूरे भारत में सभी सुहागिनें इस व्रत को बड़े उत्साह से करती हैं, लेकिन विशेष रूप से मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, राजस्थान में हरतालिका तीज को बहुत धूमधाम से मनाया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications