Mahavir Jayanti 2023 wishes: 'दुनिया को सुधारने से अच्छा खुद को सुधारे', महावीर जयंती पर भेजें ये खास संदेश

Mahavir Jayanti 2023: भगवान महावीर के बताए मार्ग पर चलने वाले इंसान को दुख की छाया छू भी नहीं पाती है और वो हमेशा खुश रहता है।

Mahavir Jayanti 2023 wishes

Happy Mahavir Jayanti 2023: अहिंसा और सत्य को दुनिया का सबसे बड़ा मंत्र बताने वाले प्रभु महावीर का जन्मदिवस आज पूरी श्रद्धा और हर्ष के साथ मनाया जा रहा है। आपको बता दें कि महावीर जयंती जैन समुदाय का विशेष पर्व होता है, जिसे कि उत्सव के रूप में मनाया जाता है, कहीं-कहीं पर शोभा यात्रा निकाली जाती है तो कहीं-कहीं प्रभु महावीर के सिद्धांतों को बताने के लिए गोष्ठी आयोजित की जाती है। आपको बता दें कि प्रभु महावीर ने जीवन में पांच सिद्धांतों के बारे में बताया था , जिन्हें कि जैन धर्म के पंचशील सिद्दांत के रूप में जाना जाता है। ये दिन बेहद पावन है और आप इस पर्व को बहुत सारे खूबसूरत संदेशों के जरिए और खास बना सकते हैं इसलिए यहां हम लाए हैं आपके लिए कुछ बढ़िया संदेश, जिन्हें आप अपनों को भेजकर प्रभु महावीर का आशीष पा सकते हैं।

कुछ बधाई संदेश

  • अहिंसा के मार्ग पर चलें। महावीर जयंती के इस पावन दिन संकल्प लें। महावीर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।
  • भगवान महावीर आपके सभी सपनों को पूरा करें और आपको शांति और खुशी का आशीर्वाद दें। महावीर जयंती की शुभकामनाएं।
  • महावीर जयंती के इस पावन विषय पर, आपको और आपके पूरे परिवार को, महावीर जयंती की शुभकामनाएं।
  • आप सभी को महावीर जयंती की बहुत-बहुत बधाई, हममें से प्रत्येक व्यक्ति को भगवान महावीर के पदचिन्हों पर चलना चाहिए। महावीर जयंती की शुभकामनाएं।
  • आइए इस शुभ दिन पर सभी के लिए शांति और सद्भाव के लिए प्रार्थना करें। महावीर जयंती की शुभकामनाएं।
  • हर कोई सही दिशा में सर्वोच्च प्रयास करके देवत्व प्राप्त कर सकता है। महावीर जयंती की शुभकामनाएं।
  • दुनिया सुधारने से अच्छा है पहले आप खुद को सुधारें, चलिए संकल्प लें, महावीर जयंती की शुभकामनाएं।
  • जंग एक भी लड़ा नहीं फिर भी जंग को जीत लिया,अहिंसा अपरिग्रह, अनेकांत का हमको मंत्र दिया।
  • उस जगत के तारक महावीर को कोटि-कोटि वंदन महावीर जयंती की शुभकामनाएं।
  • क्रोध को शांति से ,दुष्ट को साधुता से ,कृपण को दान से और असत्य को सत्य से जीतें। महावीर जयंती की शुभकामनाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+