Holi 2018: इस होली पर अपनों को कीजिए शायराना अंदाज में विश, फिर देखिए होता है क्या...
नई दिल्ली। बिना नज्मों, कविताओं और शायरी के क्या कोई खुशियों का पर्व पूरा होता है और होली तो ना जाने कब से शायरों का प्रिय विषय रहा है, इसलिए अगर आप अपनी होली सच में यादगार बनाना चाहते हैं तो इस बार आप अपना बधाई संदेश शायराना अंदाज में भेजिए, देखिए फिर इसका असर, ये संदेश सीधा आपके अपनों के दिल पर असर करेगा क्योंकि कहा भी गया है ना...जहां ना पूछे रवि, वहां पहुंचे कवि। तो चलिए इस बार आप अपने रंगों की पिचकारी में शायरी का गुलाल भी मिक्स कीजिए, जिससे आपके प्रेम का असर चेहरे पर नहीं बल्कि दिल पर हो, वो भी हमेशा-हमेशा के लिए।
कुछ खास शायरियां निम्नलिखित हैं...

हमेशा मीठी रहे आपकी बोली
हमेशा मीठी रहे आपकी बोली
खुशियों से भर जाए आपकी झोली
आप सबको मेरी तरह से
हैप्पी होली

बजा के ढोलक और मृदंग
खा के गुझिया
पी के भंग,
लगा के थोडा थोडा सा रंग,
बजा के ढोलक और मृदंग,
खेलें होली हम तेरे संग.
होली मुबारक

मुबारक हो आपको होली का त्यौहार
वसंत ऋतु की बहार,
चली पिचकारी उड़ा है गुलाल,
रंग बरसे नीले हरे लाल,
मुबारक हो आपको होली का त्यौहार

राधा का रंग कान्हा की पिचकारी
राधा का रंग कान्हा की पिचकारी
प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी
यह रंग ना जाने कोई जाट ना कोई बोली
मुबारक हो आपको रंगों भरी होली

आज मुबारक, कल मुबारक
आज मुबारक, कल मुबारक
होली का हर पल मुबारक
रंग बिरंगी होली में
हमारा भी एक रंग मुबारक
हैप्पी होली

मौसम-ए-होली
मौसम-ए-होली है दिन आए हैं रंग और राग के
हमसे तुम कुछ मांगने आओ बहाने फाग के

लाल गुलाबी रंग है...
लाल गुलाबी रंग है
झूम रहा संसार
सूरज की किरण
खुशियों की बहार
चाँद की चांदनी अपनों का प्यार
मुबारक हो आपको होली का त्यौहार

रंगो से भी रंगीन ज़िन्दगी हमारी
रंगो से भी रंगीन ज़िन्दगी हमारी
रंगीली रहे ये बंदगी हमारी
कभी न बिग़डे ये प्यार की रंगोली
ऐ मेरे यार तुझे मुबारक हो ये होली
होली की शुभकामनाएं

ये मेरी दुआ रहेगी... होली मुबारक
होली के दिन की ये मुलाकात याद रहेगी
रंगों की ये बरसात याद रहेगी
आपको मिले रंगीन दुनिया ऐसी हमेशा
ये मेरी दुआ रहेगी... होली मुबारक












Click it and Unblock the Notifications