Happy Guru Purnima 2024 Wishes Hindi: 'गुरुमंत्र को कर आत्मसात', आज पूर्णिमा पर अपनों को भेजें ये खास संदेश
Guru Purnima 2024 Wishes Hindi (गुरु पूर्णिमा शुभकामना संदेश): आषाढ़ मास के पूर्णिमा के दिन गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है, आज का दिन अपने गुरुओं को धन्यवाद देने का और उनके प्रति अपने भाव को व्यक्त करने का होता है।
गुरु तो वैसे भी अपने शिष्यों से कुछ नहीं लेते हैं इसलिए इस दिन जरूर आप उनका धन्यवाद करें और इसके लिए सबसे अच्छा तरीका है उन्हें सुंदर संदेश भेजिए।

क्योंकि शब्दों का प्रभाव सबसे गहरा होता है। कहा भी गया है कि 'जहां पहुंचे कवि, वहां ना पहुंचे रवि'
गुरु पूर्णिमा शुभकामना संदेश (Guru Purnima 2024 Wishes Hindi)
- गुरु गोविंद दोऊ खड़े, काके लागूं पाए, बलिहारि गुरु आपने गोविंद दियो बताए, गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं।
- गुरु की महिमा है विशाल, भगवान को भी इनकी दरकार, गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं।
- ईश्वर को नहीं देखा मैंने लेकिन गुरु की वजह से मैंने जाना उन्हें, गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं।
- मेरा मार्गदर्शन करने और मुझे आगे बढ़ने में मदद करने के लिए आपका धन्यवाद। गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं।
- आपका हृदय कृतज्ञता से भरा हुआ है, गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं।
- मुझे सही और गलत का मतलब बताने के लिए आपका शुक्रिया, गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं।
- आपको आध्यात्मिकता का सच्चा सार मिल सकता है। गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं।
- अगर आपके पास सच्चा गुरु है तो आप दुनिया के सबसे खुशकिस्मत इंसान हैं, गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं।
- मेरी प्रेरणा और मार्गदर्शन का स्रोत बनने के लिए आपका धन्यवाद।गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं।
- आपके गुरु का आशीर्वाद हमेशा आपके साथ रहे, गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं।
- आपके उपकार का, कैसे चुकाऊं मैं मोल,गुरु हैं मेरा अनमोल...गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं।
- भले-बुरे का आभास कराया। कमियां दूर करके मुझे खरा सोना बनाया, गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं।
- गुरु है गंगा ज्ञान की, जो इसमें डूबे उससे हर खुशियां पावे, गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं।
- गुरु ने सिखाया जीवन ज्ञान,गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं।
- गुरुमंत्र को कर आत्मसात, हो जाओ भवसागर से पार !!गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं।
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों और मान्यताओं पर आधारित हैं। वनइंडिया ऐसा कोई दावा नहीं करता है।












Click it and Unblock the Notifications