Happy Guru Purnima: 'गुरु आपके उपकार का, कैसे चुकाऊं मैं मोल...', गुरु पूर्णिमा की अपने गुरु को ऐसे दें बधाई

Happy Guru Purnima 2023: गुरु पूर्णिमा का हिंदुओं में बहुत महत्व है क्योंकि यह सनातन धर्म में सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक है। यह दिन गुरु या शिक्षक के महत्व को याद करने के लिए मनाया जाता है। इस शुभ दिन पर लोग गुरु की पूजा करते हैं।

द्रिक पंचांग के मुताबिक गुरु पूर्णिमा आषाढ़ महीने की पूर्णिमा पर मनाई जाती है। इस साल गुरु पूर्णिमा आज 3 जुलाई 2023 को मनाई जा रही है। गुरु पूर्णिमा के दिन हमें अपने गुरु यानी शिक्षकों को धन्यवाद देना चाहिए।

Happy Guru Purnima 2023

गुरु पूर्णिमा पर, लोग अपने शिक्षकों का सम्मान करते हैं। हिंदू महाकाव्य महाभारत के लेखक वेद व्यास का जन्म गुरु पूर्णिमा पर हुआ था, यही कारण है कि इस दिन को व्यास पूर्णिमा के रूप में भी जाना जाता है।

तो आप भी इस गुरु पूर्णिमा पर अपने शिक्षकों को इन खास संदेशों के जरिेए बधाई देते सकते हैं। इन शुभकामनाएं संदेशों और व्हाट्सएप स्टेटस को आप अपने गुरुओं के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

1. गुरु आपके उपकार का, कैसे चुकाऊं मैं मोल, लाख कीमती धन भला...,गुरु हैं मेरा अनमोल...। हैप्पी गुरु पूर्णिमा।

2. गुरु संसार से तुम्हारा परिचय कराया, गुरु तुम्हे भले-बुरे का आभास कराया। अथाह संसार मे तुम्हें अस्तित्व बताया, कमियां खरा सोना तुम्हे बनाया। गुरु पूर्णिमा की बधाई।

3. क्या दूं गुरु-दक्षिणा, मन ही मन मैं सोचूं, चुका न पाऊं ऋण मैं आपका, अगर जीवन भी अपना दे दूं। गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं।

4. गुरु है गंगा ज्ञान की, करे पाप का नाश ब्रह्मा-विष्णु-महेश सम, काटे भाव का पाश, हैप्पी गुरु पूर्णिमा।

5. जिसे देता हैं हर व्यक्ति सम्मान, जो करता हैं वीरों का निर्माण, जो बनाता हैं इंसान को इंसान, ऐसे गुरु को हम करते हैं प्रणाम। गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं।

6. आपसे ही सीखा आपसे ही जाना, आप को ही हमने गुरु है माना, न होते आप तो हम आज क्या होते? बेमकसद जिंदगी यूंही गुमनामी में बिता रहे होते। हैप्पी गुरु पूर्णिमा।

7. जो फंसा हो जीवन के मझधारों में उसका भी उद्धार हो जाता है, गुरु के चरणों में जाने से सबका बेड़ा पार हो जाता है। गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं।

8. जीवन का पथ जहां से शुरू होता है, वो राह दिखाने वाला ही गुरु होता है। गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं।

9. अक्षर-अक्षर हमें सिखाते, शब्द-शब्द का अर्थ बताते, कभी प्यार से कभी डांट से, जीवन जीना हमें सिखाते। गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।

10. गुरु-चरणों में बैठकर, गुर जीवन के जान, ज्ञान गहे एकाग्र मन, चंचल चित अज्ञान, गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+