Bhaiya Dooj Wishes: 'मेरे भईया, मेरे चंदा...', भईया दूज पर अपनों को भेंजे प्रेम भरे संदेश, दिन बन जाएगा खास
Happy Bhai Dooj 2023 Wishes: आज भाईदूज है, दिवाली के दो दिनों बाद भईया दूज का पर्व मनाया जाता है। इस त्योहार का इंतजार भाई-बहनों को पूरी शिद्दत से होता है। इसदिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक करके उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं।

हर बार कार्तिक मास के शुक्ल द्वितीया तिथि को ये त्योहार मनाया जाता है। भाई-बहन के इस खूबसूरत पर्व को आप और भी सुंदर बना सकते हैं दिल छू लेने वाले संदेशों के जरिए, यहां हम आपके लिए लाए हैं भईया दूज के प्रेम भरे संदेश, जिन्हें आप अपनों को भेजकर उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं।
ये हैं शुभकामना संदेश..
- मेरे भईया, मेरे चंदा, मेरे अनमोल रत्न..... हैप्पी भईया दूज 2023।
- आया है भैया दूज का पर्व है, संग अपने लाया है खुशियों का जग, हैप्पी भईया दूज 2023।
- बहनें होती भाई की शक्ति और भाई होते बहनों के रक्षा कवच, हैप्पी भईया दूज 2023।
- सभी बहनों और भाईयों को भईया दूज की बहुत सारी शुभकामनाएं। हैप्पी भईया दूज 2023।
- भाई दूज के प्यार भरे पर्व की बधाई और शुभकामनाएं।
- ये बंधन तो प्यार का बंधन है, भाई दूज की शुभकामनाएं।
- यश से भरा हो मेरे भाई का जीवन, खुशियों से भर जाए उसके घर का आंगन, हैप्पी भईया दूज 2023।
- भाई है जिसके पास, जहां है उसके पास, हैप्पी भईया दूज 2023।

- इस भैया दूज आपके और आपकी बहन में बढ़े प्यार, चारों ओर बरसे खुशियों का सावन, हैप्पी भईया दूज 2023।
- सबकी प्यारी बहना है और सबका प्यारा भाई है, चारों ओर केवल खुशियों की टोली है, हैप्पी भईया दूज 2023।
- 'फूलों का तारों का सबका कहना है, एक हजारों में मेरी बहना है' हैप्पी भईया दूज 2023।
- मेरा प्यारा भईया, मेरी जान है, हैप्पी भईया दूज 2023।
- ये तिलक है विश्वास है, ये रिश्ता है प्यार का, हैप्पी भईया दूज 2023।
- जहां तू, वहां मैं, भाई-बहन का रिश्ता सबसे अनमोल, हैप्पी भईया दूज 2023।












Click it and Unblock the Notifications