Happy Baisakhi 2020: आज है बैसाखी, अपनों भेजें प्यार भरे संदेश और जानिए कुछ खास बातें

नई दिल्ली। 13 अप्रैल को बैसाखी का पर्व है और इस त्यौहार की तैयारी में पूरा पंजाब और हरियाणा मस्ती के रंग में रंगा हुआ है। हरियाणा और पंजाब इसी त्योहार से अपने नये साल की शुरूआत करते हैं।बैसाखी शब्द की उत्पत्ति वैशाख से हुई है। इस दिन नई फसल कटती है इस कारण पंजाब और हरियाणा के लोग इस दिन खुशी मनाते हैं। 13 अप्रैल 1699 को दसवें गुरु गोविंद सिंहजी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। इसके अतिरिक्त इसी दिन सूर्य मेष राशि में प्रवेश करता है जिसे मेष संक्रांति भी कहा जाता है।

आगे की रोचक बातों को पढ़ने के लिए नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये...

पंच प्यारे 'पंचबानी' गाते हैं

पंच प्यारे 'पंचबानी' गाते हैं

  • केरल में यह त्योहार 'विशु' कहलाता है, केरल में लोग घरों में 'विशु कानी' सजाते हैं जिसमें फूल, फल, अनाज, वस्त्र, सोना पिरोकर सजाया जाता है।
  • पंजाब और हरियाणा में लोग आग जलाते हैं और उसके चारों ओर भांगड़ा और गिद्दा करते हैं।
  • आज के दिन दूध और जल से प्रतीकात्मक स्नान करवाने के बाद गुरु ग्रंथ साहिब को तख्त पर बैठाया जाता है। इसके बाद पंच प्यारे 'पंचबानी' गाते हैं।
'पाहेला बेषाख'

'पाहेला बेषाख'

  • हिंदू लोग इसे स्नान, भोग लगाकर और पूजा करके मनाते हैं। ऐसा माना जाता है कि हजारों साल पहले देवी गंगा इसी दिन धरती पर उतरी थीं।
  • बंगाली नए साल को हर साल 14 अप्रैल को 'पाहेला बेषाख' के रूप में मनाया जाता है और पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और बांग्लादेश में एक उत्सव 'मंगल शोभाजात्रा' का आयोजन किया जाता है।
  • यह उत्सव 2016 में यूनेस्को द्वारा मानवता की सांस्कृतिक विरासत के रूप में सूचीबद्ध किया गया था।
आज के दिन आप अपनों को भेजे ये संदेश

आज के दिन आप अपनों को भेजे ये संदेश

ओह खेतां दी महक,
ओह झूमरां दा नचना,
बड़ा याद आउंदा है,
तेरे नाल मनाया होया हर साल याद औंदा है,
दिल करदा है तेरे कोल आके वैसाखी दा आनंद लै लां,
की करां लॉकडाउन दी मजबूरी,
फिर वी दोस्त तू मेरे दिल विच रेहंदा हैं!
Happy Baisakhi


तुस्सी हंसदे ओ सानू हंसान वास्‍ते
तुस्सी रोन्ने ओ सानूं रुआण वास्ते
इक वार रुस के ते विखाओ सोणेयो
मर जावांगे तुहाणूं मनान वास्ते
बैसाखी दा दिण है खुशियां मणान वास्ते
हैप्पी बैसाखी 2020 (Happy Baisakhi 2020)


सुबह-सुबह उठ के हो जाओ फ्रेश,
पहन लो आज सबसे अच्छा सा कोई ड्रेस,
दोस्तों के साथ अब चलो घूमने,
बैसाखी की दो शुभकामनाएं जो आए सामने,
तुमको भी बैसाखी की लख लख बधाई!!!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+