Hanuman Jayanti 2022: हनुमान जयंती आज, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त
हनुमान जयंतीi 2022: कार्तिक मास ईश्वर का प्रिय महीना कहा जाता है। दीपों के पर्व दीपावली की शुरुआत धनतेरस से होती है और उसके दूसरे दिन नरक चतुर्दशी का त्योहार मनाया जाता है। आज तेरस और चतुर्दशी दोनों ही है क्योंकि आज नरक चतुर्दशी शाम 0 6. 03 मिनट पर प्रारंभ हो जाएगी इसलिए आज ही लोग नरक चतुर्दशी यानी कि छोटी दिवाली का पर्व मना रहे हैं। वैसे तो आज के दिन को लोग काल चौदस, रूप चतुर्दशी भी कहते हैं लेकिन आज के दिन लोग हनुमान जयंती के भी रूप में पूजते हैं। वैसे तो हिंदू पंचांग के अनुसार यूं तो हर साल चैत्र मास की पूर्णिमा को हनुमान जी का जन्म माना जाता है लेकिन रामायण और पुराणों में नरक चतुर्देशी को बजरंग बली का जन्मदिन बताया गया है।

ये है नरक चतुर्दशी का शुभ मुहूर्त
- नरक चतुर्दशी प्रारंभ - 23 अक्टूबर 2022 शाम 0 6. 03 मिनट पर
- नरक चतुर्दशी समापन -24 अक्टूबर शाम 05: 27 मिनट पर
- काली चौदस पूजा: 23 अक्टूबर को राच 11:42 PM से 24 अक्टूबर से 12:33 AM
ये है हनुमान जयंती 2022 शुभ मुहूर्त
- आज सुबह 10.41 बजे से दोपहर 12.05 बजे तक
- शाम में 07.19 बजे से लेकर रात्रि 08.55 बजे तक

बजरंगबली के मंत्र
- ॐ हं हनुमंते नम: ,
- ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट।
- ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा।
- ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा!
- ॐ नमो हनुमते आवेशाय आवेशाय स्वाहा।
आरती
- आरती कीजै हनुमान लला की।
- दुष्ट दलन रघुनाथ कला की॥
- जाके बल से गिरिवर कांपे।
- रोग दोष जाके निकट न झांके॥
- अंजनि पुत्र महा बलदाई।
- सन्तन के प्रभु सदा सहाई॥
- दे बीरा रघुनाथ पठाए।
- लंका जारि सिया सुधि लाए॥
- लंका सो कोट समुद्र-सी खाई।
- जात पवनसुत बार न लाई॥
- लंका जारि असुर संहारे।
- सियारामजी के काज सवारे॥
- लक्ष्मण मूर्छित पड़े सकारे।

- आनि संजीवन प्राण उबारे॥
- पैठि पाताल तोरि जम-कारे।
- अहिरावण की भुजा उखारे॥
- बाएं भुजा असुरदल मारे।
- दाहिने भुजा संतजन तारे॥
- सुर नर मुनि आरती उतारें।
- जय जय जय हनुमान उचारें॥
- कंचन थार कपूर लौ छाई।
- आरती करत अंजना माई॥
- जो हनुमानजी की आरती गावे।
- बसि बैकुण्ठ परम पद पावे॥












Click it and Unblock the Notifications