Hanuman Jayanti 2025: 'पवन तनय संकट हरन, मंगल मूरती रूप', अपनों को भेजें ये संदेश
Hanuman Jayanti 2025: हर साल चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जंयती मनाई जाती है। कहते हैं जो कोई भी आज के दिन प्रभु हनुमान की पूजा सच्चे मन से करता है, उसकी हर इच्छा पूरी होती है और वो उसके सभी कष्टों का अंत होता है। हनुमान जी की पूजा करने से उनका आशीष तो भक्त को मिलता ही है साथ ही उस पर राम जी की भी कृपा बनी रहती है क्योंकि हनुमान जी खुद श्रीराम के भक्त हैं।
आज का दिन सभी के लिए शुभ है, आप भी इस दिन को काफी यादगार बना सकते हैं खूबसूरत संदेशों के जरिए, जिन्हें आप अपनों को भेजकर हनुमान जंयती का उत्सव खास बना सकते हैं। यहां हम आपके लिए लाए हैं शुभकामना संदेश, जिन्हें आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों को भेज सकते हैं।

हनुमान जयंती की शुभकामनाएं (Hanuman Jayanti Wishes in Hindi)
- भगवान हनुमान आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करें। हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।
- संकटों से रक्षा करें महावीर, हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।
- रामलला के भक्त की कृपा आप पर बनी रहे, हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।
- श्रीराम के दूत, संकटमोचन हनुमान जी आपके जीवन को खुशियों से भर दें। हैप्पी हनुमान जयंती।
- हनुमान जी का आशीर्वाद हमेशा बना रहे, हनुमान जयंती की शुभकामनाएं।
हनुमान जयंती पर भेजें शुभकामना संदेश (Hanuman Jayanti Wishes in Hindi)
- "भूत पिशाच निकट नहीं आवे, महावीर जब नाम सुनावे", हैप्पी हनुमान जयंती।
- "संकट कटे मिटे सब पीरा, जो सुमिरे हनुमत बलबीरा" , हैप्पी हनुमान जयंती।
- राम के प्यारे, संकट के टारे - जय श्री हनुमान!" हैप्पी हनुमान जयंती।
- "जय हनुमान ज्ञान गुन सागर, जय कपीस तिहुं लोक उजागर!"
- 'पवन तनय संकट हरन, मंगल मूरती रूप', हैप्पी हनुमान जयंती।
- राम लखन सीता सहित, हृदय बसहु सुर भूप।। हैप्पी हनुमान जयंती।
- लाल देह लाली लसे, अरु धरि लाल लंगोट। हैप्पी हनुमान जयंती।
- बज्र देह दानव दलन, जय जय जय कपि कोट।। हैप्पी हनुमान जयंती।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी बात को अमल में लाने से पहले किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर बात करें।












Click it and Unblock the Notifications