Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Hanuman Jayanti 2025: हनुमान जयंती आज, क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त, महत्व और आरती?

Hanuman Jayanti 2025: चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को रामभक्त हनुमान की जंयती मनाई जाती है, आज ये पावन दिन आया है। आपको बता दें कि भगवान हनुमान को कलियुग का जीवित देवता माना गया है, जिनका नाम लेने मात्र से भय, रोग और कष्ट दूर हो जाते हैं। बजरंगबली के जन्मोत्सव के दिन जो भी हनुमान जी की पूजा सच्चे मन से करता है उसके सारे दुख दूर हो जाते हैं।

Hanuman Jayanti 2025

कब है पूजा का शुभ मुहूर्त? (Hanuman Jayanti 2025)

  • हनुमान जयंती का पर्व 12 अप्रैल, दिन शनिवार को है।
  • चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि प्रारंभ- 12 अप्रैल को दोपहर 3 बजकर 21 मिनट
  • चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि अंत- 13 अप्रैल को सुबह 05 बजकर 51 मिनट पर

उदयातिथि मान्य होने की वजह से व्रत 12 अप्रैल को है। पूजा के लिए दो शुभ मुहूर्त हैं..

  • पहला मुहूर्त: 12 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 34 मिनट से सुबह 9 बजकर 12 मिनट तक
  • दूसरा मुहूर्त : 12 अप्रैल को शाम को 6 बजकर 46 मिनट से लेकर रात 8. 8 मिनट तक

पूजन विधि (Hanuman Jayanti 2025)

  • प्रातः काल स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें।
  • पूजा स्थल को गंगाजल से शुद्ध करें और भगवान हनुमान की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें।
  • लाल फूल, चोला, सिंदूर, चमेली का तेल, गुड़ और केला चढ़ाएं।
  • हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, सुंदरकांड या रामायण का पाठ करें।
  • हनुमान जी को लाल रंग का प्रसाद (लड्डू या बूंदी) अर्पित करें।
  • दिन भर व्रत रखें और शाम को दीपक जलाकर आरती करें।

मंत्र (Hanuman Jayanti 2025)

  • ॐ महाबलाय वीराय चिरंजिवीन उद्दते. हारिणे वज्र देहाय चोलंग्घितमहाव्यये। नमो हनुमते आवेशाय आवेशाय स्वाहा। हनुमन्नंजनी सुनो वायुपुत्र महाबल: अकस्मादागतोत्पांत नाशयाशु नमोस्तुते।
  • "ॐ हं हनुमते नमः"

हनुमान जी की आरती (Hanuman Jayanti 2025)

DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी बात को अमल में लाने से पहले किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर बात करें।

हनुमान जयंती कब है?

हनुमान जयंती का पर्व 12 अप्रैल, दिन शनिवार को है।

प्रभु हनुमान किसके भक्त हैं?

प्रभु हनुमान भगवान श्री राम के परमभक्त हैं।

प्रभु हनुमान को कौन सा भोग लगता है?

प्रभु हनुमान को लड्डू बहुत पसंद है और इसलिए इन्हें लड्डू चढ़ाया जाता है।

प्रभु हनुमान की पूजा करने से क्या लाभ होता है?

प्रभु हनुमान अपने भक्तों से बहुत प्यार करते हैं, उनकी पूजा करने से इंसान के अंदर का भय मिट जाता है और उनहें हर सुख मिलता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+