Hal Chhath 2024 Wishes: 'प्रभु बलराम की कृपा आप पर बनी रहे', अपनों को भेजें ये खास संदेश

Hal Chhath 2024 Wishes: आज हलधर छठ है, जिसे कि 'बलराम जयंती', 'हलषष्ठी' और 'ललई छठ' के भी नाम से जाना जाता है। ये दिन भगवान श्री कृष्ण के बड़े भाई बलराम को समर्पित हैं।

आज के दिन माताएं अपने पुत्र की लंबी आयु की कामना के लिए उपवास रखती हैं। भादो छठ का ये त्योहार बहुत ही धूमधाम से उत्तर भारत में मनाया जाता है।

Hal Chhath 2024 Wishes

बलराम जी का अस्त्र हल है इसलिए आज के दिन सभी किसान हल की पूजा करते हैं। कहते हैं कि इस पूजा से फसलों में समृद्धि और परिवार की सुख-शांति की कामना की जाती है।

इस खास दिन को आप और स्पेशल बना सकते हैं अपने खूबसूरत संदेशों के जरिए, आपके लिए हम लाए हैं कुछ अच्छे शुभकामना संदेश, जिन्हें आप अपने करीबी लोगों को भेज सकते हैं और आज का पर्व यादगार बना सकते हैं।

'हलधर छठ' के शुभ अवसर पर संदेश (Hal Chhath 2024 Wishes)

  • 'आपके घर में खुशियों की बरसात हो',हलषष्ठी की बहुत सारी शुभकामनाएं।
  • हलधर छठ के पावन पर्व पर सभी किसानों को शुभकामनाएं। आप हमेशा स्वस्थ और प्रसन्न रहें।
  • भगवान बलराम जी की कृपा आप पर बनी रहे, आपके परिवार में हमेशा खुशहाली बनी रहे। ललई छठ की शुभकामनाएं।
  • भगवान बलराम ने अपने परिश्रम और दृढ़ता से कृषि कार्यों में सिद्धि प्राप्त की। ललई छठ की शुभकामनाएं।
  • इस पर्व पर हम सब अपनी संस्कृति और परंपराओं का सम्मान करें। हैप्पी ललई छठ।
  • हलधर छठ के इस पावन पर्व पर भगवान बलराम जी से प्रार्थना करते हैं कि वे आपके परिवार को स्वस्थ और समृद्ध बनाए रखें। उनके आशीर्वाद से आपकी हर मनोकामना पूर्ण हो।
  • हलधर छठ के अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। इस पर्व पर भगवान बलराम जी की कृपा से आपका जीवन सुखमय और समृद्ध हो।

कुछ खास बातें ( Lalai Chhath)

  • आपको बता दें कि कृष्ण के दाऊ यानी कि बड़े भाई बलराम की मां का नाम रोहिणी था।
  • बलराम को बलभद्र , हलधर, हलायुध, संकर्षण नामों से भी पुकारते हैं।
  • बलराम को नागराज अनंत का अवतार भी कहा जाता है।
  • बलभद्र के सगे सात भाई और एक बहन सुभद्रा थी।
  • इनका ब्याह रेवत की कन्या रेवती से हुआ था।
  • कहा जाता है कि रेवती 21 हाथ लंबी थीं, जिन्हें बलराम ने अपने हल से खींचकर छोटा किया था।

Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+