Gupt Navratri 2023: आज जरूर करें ये काम, मां दुर्गा का मिलेगा आशीर्वाद

Gupt Navratri 2023 ends today: आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि का समापन रवियोग के मंगलकारी योग में आज है। मंगलवार के दिन गुप्त नवरात्रि का समापन होना मंगलकारी रहने के साथ देवी दुर्गा का विशेष अनुग्रह दिलाने वाला रहेगा। आषाढ़ी गुप्त नवरात्रि 19 जून से प्रारंभ हुई है और इसकी पूर्णाहुति 27 जून को हो रही है।

Gupt Navratri 2023

इस दिन देवी मंदिरों के साथ घरों में विशेष पूजन, अनुष्ठान, हवन संपन्न होंगे और कन्याओं को भोजन करवाकर उनका पूजन किया जाएगा। इस दिन दोपहर 2:44 से रवियोग का विशेष संयोग भी बन रहा है। इस दिन कुछ विशेष उपाय करेंगे तो आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

यह करना न भूलें

  • नवमी के दिन दुर्गा सप्तशती के संपुट मंत्रों से हवन करें। हवन में जौ-तिल की आहुति अवश्य दें। इससे सुख-सौभाग्य, समृद्धि की प्राप्ति होगी।
  • नवमी के दिन दुर्गासप्तशती का पाठ करें और नौ कन्याओं के चरण पूजन करें। उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। सुख में वृद्धि होगी।
  • किसी दुर्गा मंदिर में प्रात: 9 बजे के पूर्व सुहाग की सामग्री, मिष्ठान्न भेंट करने से आपके अटके हुए काम पूरे होने लगेंगे।
  • इस दिन दुर्गा चालीसा के 21 पाठ करें, देवी को मीठे गुलगुले का नैवेद्य लगाएं, काम जल्दी होगा।
  • दुर्गा पूजा से नवग्रहों की शांति होती है। इस दिन दुर्गा पूजन के साथ नवग्रह शांति हवन करें। ग्रहों से संबंधित समिधाएं प्रयुक्त करें, पीड़ा दूर होगी।
  • गुप्त नवरात्रि की नवमी के दिन प्रत्यंगिरा स्तोत्र का पाठ करने से शत्रुओं का नाश होता है।
  • लक्ष्मी की प्राप्ति के लिए नवमी के दिन घी और मखाने से हवन करें। सात कन्याओं को मखाने की खीर खिलाएं।
  • इस नवमी के दिन कमलगट्टे को शुद्ध घी में डुबोकर आहुति देने से लक्ष्मी की प्राप्त होना आसान हो जाता है।
  • नवमी के दिन देवी दुर्गा को विभिन्न तरह के इत्र भेंट करने से दांपत्य जीवन मधुर बनता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+