Good Friday में क्या है 'Good', गुड फ्राइडे से जुड़ी ये 5 बातें जो नहीं जानते होंगे आप
Good Friday 2023: गुड फ्राइडे को होली फ्राइडे, ब्लैक फ्राइडे या ग्रेट फ्राइडे भी कहा जाता है।

Good Friday 2023: आज गुड फ्राइडे दुनियाभर के ईसाइयों द्वारा मनाया जाने वाला त्योहार है। ईस्टर से पहले के शुक्रवार को गुड फ्राइडे कहा जाता है। ये ईसाइयों का दिन है जो कैलवरी में ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाए जाने और उनकी मृत्यु के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। गुड फ्राइडे के त्योहार के दिन ईसाई धर्म के लोग कैलवरी में ईसा मसीह को शूली पर चढ़ाए जाने के उनके बलिदान को याद करते हैं।
ईसाइयों के लिए गुड फ्राइडे यीशु द्वारा मानवता के लिए किए गए बलिदान को दिखाने और उनकी मृत्यु के अर्थ पर विचार करने का दिन है। ये दिन दुनियाभर के ईसाइयों के लिए शोक का दिन होता है। कई देशों में गुड फ्राइडे की छुट्टी होती है। यहां हम आपको गुड फ्राइडे के बारे में 5 रोचक बातें बताने जा रहे हैं...
1. गुड फ्राइडे को दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में होली फ्राइडे, ब्लैक फ्राइडे या ग्रेट फ्राइडे के नाम से भी जाना जाता है।
2. Good Friday में 'Good' क्या होता है...? इसके पीछे पहला कारण ये है कि, माना जाता है कि "गुड फ्राइडे" नाम की उत्पत्ति "God's Friday" शब्द से हुई है, जो बाद में "गुड फ्राइडे" बन गया।
एक मान्यता ये है कि गुड फ्राइडे 'गुड' शब्द के 'पवित्र अर्थ से बना है। 1955 तक, कैथोलिक चर्च द्वारा इस दिन के लिए लैटिन शब्द Feria sexta in Parasceve कहा जाता है। 1970 में पैसिओन डोमिनी ने शब्द को छोटा करके Feria sexta कर दिया। जर्मन भाषी देशों में, गुड फ्राइडे को आमतौर पर Karfreitag के नाम से जाना जाता है जिसका अर्थ है 'शोक शुक्रवार'।

3. कुछ देशों में यीशु के बलिदान का सम्मान करने के एक तरीके के रूप में गुड फ्राइडे पर मांस खाने के बजाए मछली खाने की प्रथा है।
4. कुछ परंपराओं में चर्च की घंटियां गुड फ्राइडे पर धीरे-धीरे और गंभीरता से बजाई जाती हैं। इसके बाद चर्च की घंटियां ईस्टर यावी रविवार तक नहीं बजाई जाती है।
5. गुड फ्राइडे हर साल अलग-अलग तारीखों पर पड़ता है, क्योंकि यह चंद्र कैलेंडर और ईस्टर रविवार की तारीख से जुड़ा हुआ है। ग्रेगोरियन और जूलियन कैलेंडर दोनों में एक वर्ष से अगले वर्ष तक ये तारीख घटती-बढ़ती रहती है।












Click it and Unblock the Notifications