Ganesha Chaturthi 2021: बप्पा की पूजा के दौरान क्या करें और क्या ना करें?

नई दिल्ली, 08 सितंबर। गणेश चतुर्थी 10 सितंबर को है, जिसके लिए पूरे देश में जोर-शोर से तैयारी चल रही है। बुद्धि, ज्ञान और विघ्नविनाशक के रूप में पूजे जाने वाले श्री गणेश जी के स्वागत के लिए इस समय उनके भक्तगण पूरी तरह से तैयार हैं। गणेश चतुर्थी की पूजा के वक्त बड़ा ध्यान रखने की जरूरत है। इसलिए गणपति को आप घर लेकर आ रहे हैं तो कुछ बातों को विशेष ख्याल रखें, जिससे विघ्नहर्ता की पूजा में कोई विघ्न ना पड़े।

Ganesha Chaturthi 2021: बप्पा की पूजा के दौरान क्या करें और क्या ना करें?

क्या करें

  • आप जितने भी दिन के लिए बप्पा को लेकर आए हैं, उतने दिनों तक आप घर का वातावरण शुद्द रखने की कोशिश करें।
  • गणपति पूजन के दौरान मांसाहारी भोजन को ना बनाएं।
  • बप्पा की पूजा के दौरान घर में झगड़ा ना करें और ना ही किसी की निंदा करे।
  • गणपति की पूजा के दौरान आप किसी का अपमान ना करें।
  • गणपति पूजन के दौरान रात को चंद्रमा के दर्शन ना करें।
  • पूजा के दौरान आप खुश रहें और नीले-काले या सफेद रंग के वस्त्रों का धारण ना करें।
  • गणपति की पूजा में कभी भी तुलसी का पत्ता नहीं चढ़ाना चाहिए।
  • गणपति को अपनी श्रद्धा के मुताबिक भोग लगाएं।
  • वैसे बप्पा को मोदक और मोतीचूर के लड्डू काफी पसंद है।
  • बप्पा की मूर्ति के पास हमेशा दीया जलता रहना चाहिए।

चतुर्थी तिथि

इस साल 'चतुर्थी तिथि' 10 सितंबर को सुबह 12:17 बजे शुरू होगी और रात 10 बजे तक रहेगी और गणेश चतुर्थी के दिन रात 9 बजकर 12 मिनट से सुबह 8:53 तक चंद्रमा को नहीं देखना चाहिए। शुभ मुहुर्त मध्याह्र काल में 11:03 से 13:33 तक है यानि 2 घंटे 30 मिनट तक है। गणेश विसर्जन 19 सितंबर को होगा।

Ganesha Chaturthi 2021: बप्पा की पूजा के दौरान क्या करें और क्या ना करें?

पूजा के वक्त कीजिए ये आरती

Recommended Video

    Ganesh Chaturthi 2021: अलग-अलग राज्यों के लिए नई Guidelines जारी | वनइंडिया हिंदी

    जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा
    माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥
    जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा ॥
    एक दंत दयावंत, चार भुजाधारी
    माथे पे सिंदूर सोहे, मूसे की सवारी ॥
    जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा ॥
    अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया .
    बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया ॥
    जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा ॥
    हार चढ़ै, फूल चढ़ै और चढ़ै मेवा .
    लड्डुअन को भोग लगे, संत करे सेवा ॥
    जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा ॥
    दीनन की लाज राखो, शंभु सुतवारी .
    कामना को पूर्ण करो, जग बलिहारी ॥
    जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा ॥

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+