Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Ganesh Visarjan 2025 wishes: 'हमारी गलतियों को क्षमा करो', इन संदेशों के जरिए करें बप्पा की विदाई

Ganesh Visarjan 2025 Wishes in hindi: भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी से अनंत चतुर्दशी तक चलने वाले गणेशोत्सव का समापन गणेश विसर्जन के साथ होता है, आज ये दिन आया है, इस दिन सभी भक्त गणपति बप्पा को विदाई देते हैं और अगले वर्ष उनसे पुनः आने की प्रार्थना करते हैं, जिसके बाद विनायक सभी को आशीष देकर अगले साल आने का वादा करके विदा हो जाते हैं।

ये दिन इस बात का प्रतीक है कि जन्म और मृत्यु निश्चित है, जो जन्मा है वो एक दिन अवश्य खत्म भी हो जाएगा। इस दिन को आप भी खास बना सकते हैं दिल छू लेने वाले संदेशों के जरिए , जिन्हें आप अपनों को भेजकर उन्हेें पावन दिन के महत्व से अवगत करा सकते हैं।

Ganesh Visarjan 2025

Ganesh Visarjan 2025 के संदेश

  • गणपति बप्पा की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। गणेश विसर्जन की शुभकामनाएं!
  • बप्पा हमारी गलतियों को क्षमा करो, गणेश विसर्जन की शुभकामनाएं!
  • विघ्नहर्ता गणेश आपके जीवन से सभी दुखों का नाश करें और खुशियों की बरसात करें।गणेश विसर्जन की शुभकामनाएं!
  • गणेश जी के आशीर्वाद से आपके कार्य सिद्ध हों और घर में मंगलमय वातावरण बना रहे।गणेश विसर्जन की शुभकामनाएं!
  • बप्पा की कृपा हमेशा आप पर बनी रहे, आप सफलता की ऊंचाईयों पर पहुंच, गणेश विसर्जन की शुभकामनाएं!
  • बप्पा का आशीर्वाद आपके जीवन में नए उत्साह और ऊर्जा का संचार करे।गणेश विसर्जन की शुभकामनाएं!
  • बप्पा का आशीष जिस पर तो उसे भय किसका? गणेश विसर्जन की शुभकामनाएं!
  • गणेश भगवान सब पर कृपा बनाए रखें, गणेश विसर्जन की शुभकामनाएं!

Ganesh Visarjan 2025 की पूजा विधि

  • विसर्जन के दिन भक्त स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनते हैं और गणपति को विदाई का संकल्प लेते हैं।
  • भगवान गणेश की दुग्ध, मोदक, फल और पुष्प से पूजा कर आरती उतारी जाती है।
  • विसर्जन से पूर्व गणपति जी को पुष्पांजलि अर्पित करें और नारियल चढ़ाएं।
  • ढोल-नगाड़ों के साथ शोभायात्रा निकालकर प्रतिमा को जलाशय की ओर ले जाया जाता है।
  • गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ कहते हुए प्रतिमा का जल में विसर्जन किया जाता है।

Ganesh Visarjan 2025 की आरती

  • जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
  • माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
  • एक दंत दयावंत, चार भुजा धारी।
  • माथे सिंदूर सोहे, मूसे की सवारी॥
  • जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
  • माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
  • पान चढ़े फल चढ़े, और चढ़े मेवा।
  • लड्डुअन का भोग लगे, संत करें सेवा॥
  • जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
  • माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
  • अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया।
  • बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया॥
  • जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
  • माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
  • 'सूर' श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा।
  • माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
  • जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
  • माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
  • दीनन की लाज रखो, शंभु सुतकारी।
  • कामना को पूर्ण करो, जाऊं बलिहारी॥
  • जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा।
  • माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार की राय जरूर लें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+