Pitru Paksha 2025: पितृपक्ष आज से शुरु, भूलकर भी ना करें ये काम वरना पितर हो जाएंगे नाराज
Pitru Paksha 2025 kab hai hindi: पितृपक्ष, जिसे श्राद्ध पक्ष भी कहा जाता है, पितरों को खुश करने के दिन होते हैं और इसी वजह से यह काल तर्पण और पितरों को समर्पित है। माना जाता है कि इस समय पितृ लोक के द्वार खुल जाते हैं और हमारे पूर्वज धरती पर अपने वंशजों के श्राद्ध को ग्रहण करने आते हैं।
पितरों की आत्मा की शांति और मोक्ष की प्राप्ति के लिए इस काल का विशेष महत्व है, इस बार इसकी डेट को लेकर थोड़ा भ्रम पैदा हो गया है, कुछ लोगों का कहना है कि इस बार ये पर्व 7 सितंबर को है तो किसी का मानना है कि इस बार ये श्राद्ध के दिन 8 सितंबर से प्रारंभ हो रहे हैं।

तो चलिए आपका भ्रम दूर कर देते हैं। इस साल पितृ पक्ष 7 सितंबर से शुरू होकर 21 सितंबर को सर्वपितृ अमावस्या (महालय अमावस्या) के साथ समाप्त होगा।
पितृपक्ष का महत्व (Pitru Paksha 2025)
- पूर्वजों को स्मरण: इस समय पितरों को जल, तिल, अन्न और पिंडदान अर्पित करके उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है।
- कर्मफल की शांति: पितरों की प्रसन्नता से जीवन में आने वाले दोष, बाधाएं और पितृदोष का निवारण होता है।
- धन-धान्य की वृद्धि: मान्यता है कि श्राद्ध करने से घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है।
- मोक्ष की प्राप्ति - तर्पण और पिंडदान से आत्मा को उच्च लोक की प्राप्ति होती है।
सर्वपितृ अमावस्या (Pitru Paksha 2025)
यदि किसी व्यक्ति को अपने पितरों की तिथि ज्ञात नहीं है, तो वह सर्वपितृ अमावस्या के दिन श्राद्ध करके सभी पितरों का तर्पण कर सकता है। इसे विशेष फलदायी माना गया है।
पितृपक्ष में क्या करें (Pitru Paksha 2025)
- तिल, कुश और जल से तर्पण करना।
- पिंडदान और श्राद्ध विधि के अनुसार ब्राह्मण भोजन कराएं।
- गाय, कुत्ते, कौवे और जरूरतमंदों को भोजन कराएं।
Pitru Paksha 2025 में क्या न करें
- मांस, मदिरा और तामसिक भोजन का सेवन वर्जित है।
- झूठ बोलना, अपमान करना या क्रोध करना अशुभ माना जाता है।
- बाल कटवाना, नाखून काटना और नए वस्त्र या गहनों का प्रयोग वर्जित है।
- घर में उत्सव, शादी या मंगल कार्य नहीं किए जाते।
Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications