Ganesh Visarjan 2025 Muhurat : गणेश विसर्जन आज, जानिए क्या है बप्पा की विदाई का मुहूर्त?
Ganesh Visarjan 2025 Muhurat Hindi: 27 अगस्त को गणपति बप्पा ने 'गणेश चतुर्थी' के दिन धरती पर आगमन किया था, ये 10 दिन पूरे भारत में उत्सव के रूप में मनाए गए तो वहीं आज उनके विदा होने का दिन आ गया है। आपको बता दें कि 10 दिन चलने वाला गणेशोत्सव 'अनंत चतुर्दशी' के दिन समाप्त होता है। आज का दिन पावन होने के साथ-साथ भक्तों के लिए भावुक होने वाला भी है।
विघ्नहर्ता आज अपने सभी भक्तों को आशीष देकर विदा होते हैं। गणेश विसर्जन के दिन, लोग बप्पा की मूर्तियों को फूल-मालाओं और रंग-बिरंगे कपड़ों से सजाते हैं। 'गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ' का उद्घोष करते हुए जुलूस निकालते हैं और फिर उनका विसर्जन करते हैं।

गणेश विसर्जन का महत्व (Ganesh Visarjan 2025 Significance)
- Ganesh Visarjan इस बात का प्रतीक है कि जीवन अस्थायी है और अंत में सब कुछ पंचतत्व में विलीन हो जाता है।
- दस दिन की आराधना के बाद गणेशजी को जल में प्रवाहित करने से घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा और नई शुरुआत का संचार होता है।
- भक्त गणपति बप्पा से आशीर्वाद लेकर उन्हें अगले वर्ष पुनः आमंत्रित करने का वचन देते हैं।
- Ganesh Visarjan के समय 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों से वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण हो जाता है, जो सामूहिक एकता का संदेश देता है।
Ganesh Visarjan 2025 की पूजा विधि
- विसर्जन से पहले गणेशजी को मोदक, लड्डू, फल, पुष्प और नारियल का भोग लगाएं।
- परिवारजन और भक्त मिलकर गणेशजी की आरती करें और क्षमायाचना करें।
- मूर्ति के साथ नारियल, दूर्वा और फूल भी अर्पित करें
- फिर बप्पा की मू्र्ति को को जल स्रोत (नदी, तालाब, समुद्र या कृत्रिम टैंक) में पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ विसर्जित करें।
Ganesh Visarjan 2025 के लिए शुभ चौघड़िया मुहूर्त
- प्रातःकाल का मुहूर्त (शुभ) - 07:36 AM से 09:10 AM तक (6 सितंबर)
- दोपहर का मुहूर्त - 12:19 AM से शाम 05:02 AM तक
- सायंकाल मुहूर्त - 06:37 PM से 08:02 PM तक
- 07 सितंबर को प्रातःकालीन मुहूर्त - 04:36 AM से 06:02 AM तक
Ganesh Visarjan 2025 क्यों किया जाता है?
गणेश विसर्जन केवल धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं बल्कि जीवन के गूढ़ दर्शन का प्रतीक है, यह हमें सिखाता है कि जीवन में सब कुछ क्षणभंगुर है, जो जन्मा है उसका अंत निश्चित है। शरीर मिट्टी से बना है और एक दिन इसी में मिल जाएगा लेकिन भक्ति और सद्कर्म अमर रहते हैं।
Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार की राय जरूर लें।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications