Dussehra kab hai 2025 Date: कब है दशहरा? क्यों मानते हैं विजयदशमी?
Dussehra Kab hai 2025 Date: हर साल के आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा मनाया जाता है। आपको बता दें कि ये केवल पर्व नहीं बल्कि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन भगवान राम ने दुष्ट राक्षस रावण का वध किया था और इसी वजह से इसे विजयदशमी के नाम से भी जाना जाता है।
इस साल दशहरा 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा। पंचांग के मुताबिक आश्विन शुक्ल दशमी तिथि का शुभारंभ 1 अक्टूबर को 7:01 PM से प्रारंभ होगी और इसका समापन 2 अक्टूबर को 7: 10 PM पर होगा। उदयातिथि मान्य होने की वजह से इस साल दशहरे का पर्व 2 अक्टूबर दिन गुरुवार को मनाया जाएगा।

दशहरा का महत्व (Dussehra 2025)
- असत्य पर सत्य की जीत - पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान श्रीराम ने लंका के राजा रावण का वध कर अधर्म पर धर्म की विजय प्राप्त की थी।
- मां दुर्गा की विजय - शास्त्रों में उल्लेख है कि मां दुर्गा ने नौ दिनों तक महिषासुर से युद्ध कर इस दिन उसका संहार किया और भक्तों को दुष्टों से मुक्ति दिलाई।
- इस दिन शस्त्र-पूजन और नए कार्यों की शुरुआत शुभ मानी जाती है। व्यापारी अपने बही-खाते बदलते हैं और विद्यार्थी इस दिन से नया अध्ययन आरंभ करते हैं।

दशहरा की पूजा-विधि (Dussehra 2025)
- प्रातः स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें और घर के पूजा स्थान को सजाएँ।
- भगवान श्रीराम, मां दुर्गा और शस्त्रों की पूजा करें।
- अशोक या शमी वृक्ष की पूजा कर पत्तियां घर लाने की परंपरा है।
- दुर्गा पूजन में हल्दी, चंदन, पुष्प और फल अर्पित करें।
- शाम के समय रामलीला का आयोजन होता है और रावण दहन कर बुराई का अंत किया जाता है।
- इस दिन शस्त्र-पूजन और वाहन-पूजन करने से जीवन में सफलता और सुरक्षा मिलती है।
Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications