Nisha Chauhan कौन थी? इन्फ्लुएंसर की पति ने क्यों चाकू से गोदकर की हत्या? पापा को रोकती 12 साल की बेटी घायल
Meerut Influencer Nisha Chauhan Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के हर्रा कस्बे में शुक्रवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया। लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ब्यूटीशियन निशा चौहान (40) की उनके पति प्रदीप चौहान (42) ने कथित तौर पर चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात के बाद प्रदीप ने खुद पर भी चाकू से हमला कर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के दौरान उनकी 12 वर्षीय बेटी बचाव करने आई तो घायल हो गई।
यह घटना सरूरपुर पुलिस थाना क्षेत्र के हर्रा कस्बे में सुबह करीब 6 बजे हुई। परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले को हत्या के रूप में दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आइए विस्तार से जानते हैं कि कैसे क्या हुआ? क्यों पत्नी को मार डाला?

Nisha Chauhan Murder Reason: क्या था हत्याकांड का कारण? 1170 वर्ग फीट जमीन की रजिस्ट्री
पुलिस और परिजनों के मुताबिक, विवाद 1170 वर्ग फीट जमीन की रजिस्ट्री को लेकर था। रजिस्ट्री उसी दिन होनी थी। निशा चाहती थीं कि संपत्ति उनके नाम पर रजिस्टर्ड हो, जबकि प्रदीप इससे सहमत नहीं थे। इसी मुद्दे पर तीखी बहस शुरू हुई, जो जल्दी ही हिंसक रूप ले गई।

प्रदीप ने कथित तौर पर गुस्से में आकर निशा को बेडरूम से खींचकर हॉल में लाया और धारदार चाकू से उनके गले व शरीर के अन्य हिस्सों पर बार-बार वार किए। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण निशा मौके पर ही मृत्यु को प्राप्त हो गईं। इसके बाद प्रदीप ने खुद को भी चाकू मारा। उनकी गर्दन और पेट पर गहरी चोटें आईं।

12 साल की बेटी का बहादुरी भरा प्रयास, वह भी घायल
घटना के समय परिवार में निशा, प्रदीप, दो बेटे (देव 17, शुभ 16) और बेटी एंजेल (12) मौजूद थे। जब पिता ने मां पर हमला किया तो बच्चे चीखते-चिल्लाते बाहर भागे। बेटी एंजेल बीच बचाव करने की कोशिश में घायल हो गई। पड़ोसियों ने बच्चों की चीख सुनकर घर में घुसकर दृश्य देखा। फर्श खून से लथपथ था, निशा वहीं पड़ी थीं और कुछ दूरी पर प्रदीप तड़प रहा था।

पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने निशा को मृत घोषित कर दिया। प्रदीप का इलाज चल रहा है और वह पुलिस हिरासत में है।
Who Was Nisha Chauhan: निशा चौहान कौन थीं? सोशल मीडिया पर चमकती एक आवाज
निशा चौहान इलाके में जानी-पहचानी हस्ती थीं। वे ब्यूटी पार्लर चलाती थीं और सोशल मीडिया पर सक्रिय थीं। इंस्टाग्राम आईडी @rajputnisha_5m पर उनके 24,800+ फॉलोअर्स थे। उन्होंने करीब 960 पोस्ट किए थे। प्रोफाइल में खुद को रील क्रिएटर, ब्यूटीशियन और एक्ट्रेस बताया था। इतना ही नहीं, निशा राजपूत (Nisha Rajput) के नाम से यूट्यूब चैनल भी बना हैं। इसपर 31.9 हजार सब्सक्राइबर्स हैं।

निशा परिवार के साथ हर्रा कस्बे में रहती थीं। पति प्रदीप एसी टेक्नीशियन का काम करता था। परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। निशा की मौत ने न सिर्फ परिवार बल्कि उनके सोशल मीडिया फॉलोअर्स को भी गहरा सदमा पहुंचाया है।
घटना की टाइमलाइन: सुबह 6 बजे का खौफनाक वाकया
- सुबह करीब 6 बजे: पति-पत्नी में जमीन की रजिस्ट्री को लेकर बहस शुरू।
- बहस बढ़ी: प्रदीप ने निशा को खींचकर हॉल में लाया।
- हमला: चाकू से लगातार वार, गले पर चोट।
- बच्चे चीखते हुए बाहर निकले, पड़ोसियों को सूचना।
- पुलिस पहुंची: शव और घायल पति को अस्पताल भेजा।
- जांच: फॉरेंसिक टीम मौके पर, सीसीटीवी फुटेज जब्त, बच्चों से पूछताछ।
Meerut Crime News: पुलिस की कार्रवाई और बयान
सरूरपुर थाना प्रभारी और सीनियर अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया है। CO सरधना आशुतोष सिंह ने बताया कि प्रदीप ने पत्नी पर हमला किया, फिर खुद को चोट पहुंचाई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। सबूत जुटाए जा रहे हैं। मुकदमा दर्ज कर हत्या की जांच चल रही है। पुलिस ने घर और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। आरोपी प्रदीप की हालत गंभीर बताई जा रही है, लेकिन वह पुलिस निगरानी में है।
क्या कहते हैं पड़ोसी?
स्थानीय लोगों ने बताया कि परिवार सामान्य लगता था। कभी-कभी झगड़े होते थे, लेकिन इस स्तर की हिंसा किसी ने उम्मीद नहीं की थी। सुबह चीख-पुकार सुनकर सब हैरान रह गए।













Click it and Unblock the Notifications