Ketan Agrawal Case: 'चैट के लिए कोड भाषा का इस्तेमाल करते थे सिया-चेतन', पुलिस को नहीं मिली रिमांड, क्यों?
Ketan Agrawal Case: पूरे देश को झकझोरकर रखने वाले केतन मर्डर केस में आज एक अहम मोड़ आया, अदालत ने पुलिस की अपील को खारिज करते हुए दोनों आरपियों सिया गोयल और चेतन चौधरी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सिया-गोयल के पुलिस रिमांड की अवधि आज खत्म हो रही थी इसलिए दोनों को मावल कोर्ट में पेश किया गया, जहां सुनवाई के दौरान पुलिस ने बड़ा खुलासा किया।
पुलिस ने कहा कि 'सिया और चेतन के मोबाइल फोन से मिले चैट संकेतों और कोड भाषा में हैं, जिसका मतलब जानने के लिए हमें और रिमांड की जरूरत है, जिससे कि दोनों लोगों को आमने-सामने बिठाकर बात की जाए लेकिन कोर्ट ने पुलिस की इस अपील के ये कहकर सिरे से खारिज कर दिया कि 'पूछताछ के लिए पहले ही काफी वक्त दिया जा चुका है' और इसी के बाद अदालत ने दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।'

'सेंट्रल जेल जाएगा चेतन चौधरी', वकील राधेशिकेश उत्तरवार ने बताया
आरोपी चेतन की तरफ से पेश हुए वकील राधेशिकेश उत्तरवार ने कहा, 'आज आरोपियों को माननीय अदालत के सामने पेश किया गया। जांच अधिकारी (IO) ने उनकी पुलिस कस्टडी बढ़ाने के लिए लगभग पांच आधार बताए। हालांकि, उन आधारों और हमारी दलीलों पर विचार करने के बाद, अदालत ने पाया कि दलीलें काफी नहीं थीं। 12 दिन की पुलिस कस्टडी पहले ही दी जा चुकी थी जो कि काफी थी। अब उन्हें मजिस्ट्रेट कस्टडी में भेज दिया गया है और सेंट्रल जेल भेजा जाएगा।'
'पुलिस ने नहीं की पॉलीग्राफ टेस्ट की मांग'
जबकि आरोपी सिया की तरफ से पेश वकील विपुल दुशिंग ने कहा कि, 'पुलिस ने रिमांड के लिए पांच आधार बताए, लेकिन हमने दलील दी कि वे काफी नहीं थे। कोर्ट ने हमारी दलील मान ली और उसे ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया। पुलिस ने आज पॉलीग्राफ टेस्ट की मांग नहीं की। मुझे लगता है कि उन्हें इस स्टेज पर इसकी ज़रूरत नहीं लग रही है। हम अपनी आगे की रणनीति तभी तय करेंगे जब एप्लीकेशन फाइल हो जाएगी और हमें उसकी कॉपी मिल जाएगी।'

सिया गोयल को नहीं जानते हम: बाबूलाल चौधरी
इससे एक दिन पहले सिया गोयल को लेकर पुलिस उसके घर गई थी, जहां से निकलते वक्त उसने मीडिया वालों को अश्लील इशारा किया था, जिसके बाद से ही वो सोशल मीडिया पर लोगों की आलोचना का शिकार हो रही थी। तो वहीं दूसरी ओर चेतन चौधरी के पिता बाबूलाल चौधरी ने फिर दोहराया कि 'वो सिया गोयल को जानते ही नहीं थे।'
'हमने उस लड़की को कभी नहीं देखा है'
उन्होंने कहा कि 'चेतन ने मुझे पहले से कोई जानकारी नहीं दी थी। उसने बस 18 जून को इतना बताया था कि उसकी एक मीटिंग है और वह वहीं जा रहा है। हमने उस लड़की को कभी नहीं देखा है और उसके बारे में हमें कुछ भी पता नहीं है। असल में, मुझे उसका नाम 'सिया' तो इस पूरी घटना के बाद ही पता चला, मैंने उसे पहले कभी नहीं देखा। उसे झूठे मामले में फंसाया जा रहा है और इस मामले में उसकी कोई भूमिका नहीं है।'

केतन अग्रवाल को मेरे बेटे ने धक्का नहीं दिया: चेतन के पिता
'उसने साफ तौर पर हमें बताया कि उसने लड़के को धक्का नहीं दिया था और वह काफ़ी दूर खड़ा था। जब लड़का गिरा, तो लड़की वहीं पास में ही खड़ी थी। मुझे नहीं पता कि उसने धक्का दिया या नहीं, लेकिन चेतन ने बताया कि वह थोड़ा पीछे खड़ा था लेकिन धक्का नहीं दिया।'














Click it and Unblock the Notifications