Ganesh Chaturthi Decoration Ideas:गणेश चतुर्थी पर इस खास आइडिया से सजाएं घर का मंदिर
गणेश चतुर्थी पर इस खास आइडिया से सजाएं घर का मंदिर
नई दिल्ली, 22 अगस्त : गणेश चतुर्थी के त्योहार का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान गणेश कैलाश पर्वत से मानव जाति को सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य का आशीर्वाद देने आए थे। दस दिनों तक चलने वाले इस उत्सव के दौरान घर-घर पर गणपति विराजित किए जाते है और मंदिर और गणपति के मंडप की बहुत सुंदर सजावट की जाती है। सर्वशक्तिमान गणेश की मूर्ति को जहां आप विराजित करते हैं उस जगह को आप फूलों के अलावा अन्य चीजों से सजावट कर और भी आकर्षक बना सकते हैं। हम आपके लिए ऐसे ही खूबसूरत डेकोरेशन के तरीके शेयर कर रहे हैं।

फूल पत्तियों से ईको फ्रेंडली गणपति डेकोरेशन
पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए ईको फ्रेंडली गणपति के साथ उनके मंदिर का डेकोशन भी इसी अंदाज में करें तो और भी बेहतर होगा। तो इस गणपति त्योहार पर फूलों और पत्तियों से डेकोरेशन करें जो देखने में बेहद खूबसूरत लगेगा ही साथ इससे अलग और फ्रेश लुक भी लगेगा। गणपति बप्पा को पान और दूब चढ़ाया जाता है तो आप इस बार डेकोरेशन में पान और दूब यानी हरी घास का इस्तेमाल डेकोरेशन में कर सकते हैं।
रंग बिरंगे कागजों से डेकोरेशन
गणपति के पीछे बैग्राउंड को आप रंग बिरंगे फ्लोरोसेंट पेपर या ग्लिटर शीट से तरह-तरह के फूल पत्तियों के डिजाइन और झालर बना कर सजा सकते हैं। कई दिनों तक ये डेकोरेशन खराब भी नहीं होगा और बहुत ही खूबसूरत लगेगा। कागज के रंगबिरंगे पंख भी बनाकर लगा सकते हैं। इसके अलावा छतरी, तितलियां , फूल , पत्तियां बनाकर लगाए।
रंग बिरंगे दुप्पट्टों या कपड़े से डेकोरेशन
गणपति बप्पा जी कई दिनों तक कई भ्क्तों के घर में विराजते हैं ऐसे में डेकोरेशन में लगाए गए फूल पत्नी मुरझा जाते हैं, ऐसे में आप रंग बिरंगे दुप्पट्टों और शाटन के कपड़े से गणपति सजाएं तो बहुत ही सुंदर लगता है। रंग बिरंगे कपड़ों को आपस में रोल करके भी सुंदर डेकोशन होता है।
रंग बिरंगी लाइट से डेकोरेशन
आजकल मार्केट में रंग बिरंगी लाइट की बड़ी ही सुंदर झालरे आती है उन्हें आप गणपति की स्थापना जहां करनी है वहां पीछे से सुंदर आकार में सजा कर लुक और सुंदर बना सकते है। लाइट से आप मंदिर का शेप भी दे सकते हैं।
गुब्बारों से डेकोरेशन
गुब्बारों से डेकोरेशन इन दिनों काफी ट्रेंड में है, तो आप इस रंग बिरंगे गुब्बारों से डेकोरेशन कर सकते हैं। गुब्बरों से फूल और पत्तियों के आकार दे सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications