Ganesh Chaturthi 2025: 'देवा हो देवा गणपति देवा तुमसे बढ़कर कौन', अपनों के भेजें खास संदेश
Ganesh Chaturthi 2025: हर साल भाद्रपद माह की चतुर्थी को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है, इस दिन बप्पा का जन्मदिवस होता है, इसे विनायक चतुर्थी भी कहते हैं। ये दिन बेहद ही पावन और शुभ है। आज के दिन भक्त घरों और पंडालों में गणपति बप्पा की स्थापना करते हैं और पूरे भक्ति भाव से पूजा-अर्चना करते हैं।
गणेश को विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता माना जाता है, जो अपने भक्तों के जीवन से सभी बाधाओं को दूर कर उन्हें सफलता और समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।

इस शुभ अवसर पर अपने मित्रों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को बधाई और शुभकामनाएं भेजकर इस पर्व की खुशियों को और भी खास बनाया जा सकता है। यहां हम आपके लिए लाए हैं ऐसे ही प्यार भरे संदेश जिन्हें आप अपनों को भेजकर बप्पा का जन्मदिन बेहद ही यादगार बना सकते हैं।
गणेश चतुर्थी पर अपनों को भेजें खास संदेश (Ganesh Chaturthi 2025)
- गणपति बप्पा मोरया! मंगलमुर्ति मोरया!गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं।
- सुखकर्ता दुखहर्ता, वार्ता विघ्नांची|नुरवी; पुरवी प्रेम, कृपा जयाची |गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं।
- गणेश जी आपके जीवन से सारे दुख और बाधाएं दूर करें।गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं।
- विघ्नहर्ता श्री गणेश आपके जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य का संचार करें। गणेश चतुर्थी की मंगलकामनाएं।
- श्री गणेश के आशीर्वाद से जीवन में खुशियों की बरसात हो और आपके सभी कार्य बिना विघ्न के पूरे हों। गणेश चतुर्थी मुबारक।
गणेश चतुर्थी एसएमएस संदेश (Ganesh Chaturthi 2025)
- गणपति बप्पा मोरया! हर काम में सफलता मिले,गणेश चतुर्थी मुबारक।
- जीवन में खुशियों की धारा बहे, गणेश जी का आशीर्वाद सदैव आपके साथ रहे।
- आओ मिलकर मनाएं गणेश उत्सव,गूंजे चारों ओर बप्पा का जयकारा,गणेश चतुर्थी मुबारक।
- हर दिल में बसे श्री गणेश हमारा। गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं।
- सुख, शांति और समृद्धि का हो आगमन,मिटे जीवन से सभी विघ्न और संकट। गणेश चतुर्थी की ढेरों बधाइयां।
गणेश चतुर्थी शुभकामनाएं (Ganesh Chaturthi 2025)
- गणेश जी की प्रतिमा घर में विराजमान करें, दिल में उनके भक्ति भाव सजाएं,गणेश चतुर्थी की ढेरों बधाइयां।
- हर मुश्किल को मुस्कुराकर हराएं। गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं।
- हे जय गणेश देवा, बप्पा के भक्तों को गम छू भी नहीं पाते हैं, हैप्पी गणेश चतुर्थी।
- 'देवा हो देवा गणपति देवा तुमसे बढ़कर कौन', हैप्पी गणेश चतुर्थी।
Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications