Ganesh Chaturthi 2024 Mantra: गणेश चतुर्थी पर करें बप्पा के इन मंत्रों का जाप, बन जाएंगे धनवान
Ganesh Chaturthi 2024 Mantra Hindi: आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है, जिसे पूरा देश बप्पा के जन्मदिन के रूप में मना रहा है। 10 दिन चलने वाले इस उत्सव का भक्तों को बेसब्री से इंतजार होता है। भगवान गणेश को बुद्धि, और सौभाग्य के देवता माना जाता है।
मान्यता है कि जो कोई भी सच्चे मन से उनकी पूजा करता है तो उनके सारे कष्टों का अंत हो जाता है और घर में सुख-शांति और खुशहाली आती है।

अगर आपके घर में आर्थिक संकट है तो आपको गणेश चतुर्थी के दिन कुछ मंत्रों के साथ बप्पा की पूजा करनी चाहिए, ऐसा करने से आपकी सारी परेशानियों का अंत तुरंत हो जाएगा।
गणेश चतुर्थी के प्रमुख मंत्र ( Lord Ganesha Mantra)
- वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।
- निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥
=========================================================
ॐ गं गणपतये नमः॥
=========================================================
ॐ एकदंताय विद्महे, वक्रतुंडाय धीमहि। तन्नो दंती प्रचोदयात्॥
अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश विसर्जन
आपको बता दें कि अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। गणेश चतुर्थी का पर्व भारत के विभिन्न हिस्सों में धूमधाम से मनाया जाता है, विशेषकर महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, और आंध्र प्रदेश में।
लोग भगवान गणेश की मूर्तियों को अपने घरों में स्थापित करते हैं और भक्तिभाव से उनकी पूजा करते हैं। इन दस दिनों के दौरान, भगवान गणेश की कृपा प्राप्त करने के लिए लोग उपवास, पूजा-पाठ और भजन-कीर्तन करते हैं और उत्सव मनाते हैं।
गणेश स्थापना का शुभ मुहूर्त
7 सितंबर को सुबह 7:30 से 9:00 बजे तक और दोपहर 11:40 से 12:20 के बीच भगवान गणेश की स्थापना का शुभ मुहूर्त है।
Disclaimer: इस आलेख का मतलब किसी भी तरह का अंधविश्वास पैदा करना नहीं है। यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications