Friday: अगर नहीं चाहते कोई कष्ट तो कीजिए मां लक्ष्मी की पूजा
शुक्रवार को मां लक्ष्मी का दिन होता है और मां लक्ष्मी की ही पूजा से इंसान को धन प्राप्ति होती है। अगर आप काफी समय से आर्थिक तंगी को लेकर परेशान हैं तो आज से ही मां लक्ष्मी का पूजन शुरू कर दीजिये, मां हर कष्ट दूर कर देंगी और आप पर अपनी कृपा बरसाएंगी।

नई दिल्ली। शुक्रवार को मां लक्ष्मी का दिन होता है और मां लक्ष्मी की ही पूजा से इंसान को धन प्राप्ति होती है। अगर आप काफी समय से आर्थिक तंगी को लेकर परेशान हैं तो आज से ही मां लक्ष्मी का पूजन शुरू कर दीजिये, मां हर कष्ट दूर कर देंगी और आप पर अपनी कृपा बरसाएंगी। यहां हम आपको बताते हैं कुछ उपाय जिससे मां लक्ष्मी को प्रसन्न किया जा सकता है।
- लड्डू का चढ़ावा: मां लक्ष्मी के प्रिय हैं गणेश जी और गणेश जी को लड्डू काफी प्रिय है इसलिए आप शुक्रवार को मां लक्ष्मी को लड्डू का चढ़ावा चढ़ाइये।
- पूजा कपूर से करें: पैसा ज्यादा खर्चा हो रहा है तो उसे बचाने के लिए आप मां लक्ष्मी की पूजा कपूर जला कर करें और उसमें रोली डाल दें जो राख मिले उसे अपने रूमाल में बांध लें और पर्स में रख लें, पैसे खर्च नहीं होंगे।
- मां लक्ष्मी का ध्यान करें: हाथ में एक सुपारी और ताम्बें का सिक्का लेकर मां लक्ष्मी का ध्यान करें और उसके बाद दोनों को पर्स में रख लें, पैसे ही बरसेंगे।
- धूप अगरबत्ती: किसी भी लक्ष्मी मंदिर में मां को सुगन्धित धूप अगरबत्ती अर्पित कर दें।
- लाल रूमाल: अपने पर्स में लाल रूमाल रखें, लेकिन पहले इस रूमाल को मां को अर्पित करें।












Click it and Unblock the Notifications