Sawan 2019: सावन का पहला सोमवार आज, बम-बम भोले के जयघोष से गूंज रहे शिवालय

नई दिल्ली। आज पवित्र सावन महीने का पहला सोमवार है, भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए इस समय श्रद्दालुओं की की भारी भीड़ मंदिरों के सामने एकत्र है। दिल्ली, वाराणसी, बिहार, झारखंड, एमपी हर जगह लोग हाथों में जल लिए भगवान शिव को चढ़ाने के लिए लंबी कतारों में इंतजार कर रहे हैं। मंदिरों में भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना भी शुरू हो गई है। इस मौके पर आने वाले श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या के मद्देनजर मंदिरों में व्यापक तैयारियां की गई हैं।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

पुलिस के अनुसार, सावन में मंदिरों में उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कि गए हैं। बनारस में काशी विश्वनाथ मंदिर, इलाहाबाद में मन कामेश्वर मंदिर के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। पश्चिमी उप्र के कुछ संवदेनशील जिलों में पीएसी की कंपनियां तैनात हैं।

बल प्रदान करने वाला है सोमवार

बल प्रदान करने वाला है सोमवार

सावन का पहला सोमवार जातकों को सारी समस्याओं और बधाओं से मुक्ति दिलाने वाला और बल प्रदान करने वाला है।

सारी इच्छाएं पूरी होंगी

इसलिए आज अगर शिवभक्त अपने शिव की भांग, धतूरा और शहद से पूजा करें, तो उन्हें शक्ति और बेहतर स्वास्थ्य प्राप्त होगा और उनकी सारी इच्छाएं पूरी होंगी।

शिवपुराण और शिव चालीसा का पाठ

शिवपुराण और शिव चालीसा का पाठ

सावन मास में शिवपुराण और शिव चालीसा का पाठ करना भी श्रेयस्कर होता है। इस महीने में सोमवार और सोलह सोमवार के व्रत शुरू करना भी शुभ फलदायी होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+