Falgun Purnima 2023: लक्ष्मी प्राप्ति का सर्वश्रेष्ठ दिन, कीजिए ये उपाय
Falgun ki Purnima: धन से जुड़े अनेक उपाय आज के दिन किए जाते हैं, जिनसे समस्त आर्थिक संकट दूर हो जाते हैं और इंसान सुखी रहता है।

Falgun Purnima 2023: फाल्गुन मास हिंदू वर्ष का अंतिम महीना होता है और फाल्गुन पूर्णिमा इसका अंतिम दिन। फाल्गुन पूर्णिमा के अगले दिन से हिंदू वर्ष का प्रथम मास चैत्र प्रारंभ हो जाता है और चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नव संवत्सर प्रारंभ हो जाता है। इसलिए फाल्गुन पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। इस दिन होलिका दहन किया जाता है। प्रतीकात्मक रूप से देखा जाए तो यह दिन अपने पिछले वर्ष की समस्त नकारात्मकता को होली की अग्नि में जला देने का दिन होता है। यह दिन जीवन की समस्त परेशानियों, दुखों, रोग, शोक, अभाव को दूर करने का दिन होता है।
धन की प्राप्ति के लिए
फाल्गुन पूर्णिमा के दिन दोपहर ठीक 12 बजे पीपल के पेड़ की जड़ों का सींचन कच्चे दूध में बताशा या मिश्री डालकर करें। 108 परिक्रमा करते हुए भगवान विष्णु के नाम का स्मरण करें या ऊं नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का मानसिक जप करते रहें। परिक्रमा पश्चात पीपल के वृक्ष का पूजन करें और बिना पीछे मुड़े घर आ जाएं। सायंकाल में उसी पीपल के नीचे मिट्टी के सात दीयों में सरसो का तेल भरकर प्रज्वलित करें। सात दिन में आर्थिक संकट दूर होने लगेगा।
शीघ्र विवाह के लिए
कई युवक-युवतियों के विवाह नहीं हो पा रहे हैं। कुंडली में मंगलिक दोष हो या बृहस्पति दूषित स्थान में पाप ग्रहों के साथ हो या सप्तम में मारक ग्रह हों तो विवाह में बाधा आती है। इन ग्रहों को ठीक करने के लिए और शीघ्र विवाह के लिए फाल्गुन पूर्णिमा के दिन प्रात: हल्दी मिश्रित जल से स्नान करें। केले के वृक्ष की पूजा करें और सत्यनारायण व्रत रखेंगे तो विवाह की बाधा दूर होगी।
नौकरी-व्यापार में उन्नति के लिए
फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका दहन किया जाता है। इस दिन देसी घी में भिगोई हुई दो लौंग और कपूर को पान के पत्ते में लपेटकर होलिका की अग्नि में डालें। होलिका की सात परिक्रमा करें। संकट दूर होगा। बाधा दूर होगी। आज के दिन विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति होगी।












Click it and Unblock the Notifications