Eid Mubarak Wishes: 'अल्लाह आपको हर खुशी दे', ईद के पाक मौके पर अपनों के भेजें ये दिल छू लेने वाले संदेश
Eid Mubarak 2024 Wishes in Hindi: रमजान के कठिन रोजे के बाद ईद का त्योहार बहुत सारी खुशियां और जोश लेकर आता है। इस दिन लोग नए कपड़े पहनते हैं, एक दूसरे को गले लगाते हैं और साथ में मिलकर सेवईं का आनंद उठाते हैं और इसी वजह से इसे मीठी ईद कहते हैं।

पूरे भारत में ईद आज मनाई जा रही है। मालूम हो कि ईद का त्योहार उस वक्त और खूबसूरत हो जाता है, जब इसमें शब्दों की चाशनी मिल जाती है। इस खास मौके पर आप भी अपनों को भेजें कुछ दिल को छू लेने वाले प्रेम भरे संदेश, ये आपको अपनों के और करीब तो लाएगा ही साथ ही आपके जश्न को दोगुना भी कर देगा।
यहां पढ़ें ईद से जुड़े प्रेम भरे संदेश...
- अल्लाह आपको हर तरह की बुरी नजर से बचाए और आप सुखी और सेहतमंद रहें। ईद-उल-फितर मुबारक 2024।
- ईद आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आए, हैप्पी ईद आप सभी को।
- ईद आपको और आपके पूरे परिवार को बहुत बहुत मुबारक हो, ईद-उल-फितर मुबारक 2024।
- चांद नजर आ गया है.... ईद-उल-फितर मुबारक 2024।
- रोजे रखने वालों की होगी अब ईद, मुबारक हो प्रेम का त्योहार, हैप्पी ईद।
- ईद-उल-फितर आप सभी के लिए मुबारक खुशियां लेकर आए, हैप्पी ईद।
- ईद पर मिले गले और खाएं सेवईं और जमकर मनाएं खुशी, ईद मुबारक हो।
- ईद मुबारक यार मेरे, कर दो ईदी से बहाल मुझे, ईद मुबारक मेरे दोस्त।
- अल्लाह आपको खुशियां दे और जिंदगी बेहद रौशन हो। ईद की दिली मुबारकबाद!
- बेशुमार खुशियां बांटने से मिलती है सच्ची है खुशियां, ईद मुबारक।
- अल्लाह आपके अच्छे कामों को कबूल करें, ईद मुबारक हो।
- मेरा चांद मुझे आया है नजर, ईद मुबारक हो मेरे दोस्त।
- मीठी सेवईयों की तरह आपतके जीवन में भी मीठापन रहे, ईद की दिली मुबारकबाद!
खास बात ये है कि ईद की तारीख अंतिम रोजे के चांद देखने के बाद तय होती है जिसे कि 'चांद मुबारक' कहके हैं, ईद का चांद बड़ी मुश्किल से नजर आता है लेकिन इसका इंतजार बहुत ही शिद्दत से किया जाता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।












Click it and Unblock the Notifications