ईको-फ्रेंडली पटाखों से मनायें प्रदूषण मुक्त दीवाली

इको फ्रेंडली पटाखा विक्रेता रघुवीर सिंह ने बताया कि उनके पास इको फ्रेंडली पटाखे उपलब्ध हैं। उनमें मैजिक पाइप, खुशी, सुपर सिक्स, कनपटी सेलिब्रेटी, मैजिक अनार, मैजिक कृष्णजाल, शुभ वर्षा, फ्लॉवर पोस्ट, रंग बरसात, फ्लॉवर पॉट, ग्राउंड चक्र, सुप्रीम कलर, गुडिय़ा पेपर हवाई के अलावा कुछ अन्य वैरायटी के पटाखे शामिल हैं।
इको फ्रेंडली पटाखों की खूबियां ये हैं कि इनको हाथ में पकड़ कर चलाया जा सकता है, धुंआ नहीं निकलता बल्कि रंग बिरंगे कागजों की पतंगियां या थरमोकोल की रंग बिरंगी गोलियां फव्वारे के रूप में निकलती हैं। इको फ्रेंडली खरीदने आए रामचंद्र ने कहा कि उनके बच्चे छोटे हैं, इसलिए उन्हें इको फ्रेंडली पटाखे ही खरीद कर दे रहे हैं। इन पटाखों से अन्य पटाखों की तुलना में सस्ते भी होते हैं और सुरक्षा की दृष्टि से भी ठीक रहते हैं और मनोरंजन भी होता है।
राम कॉलोनी से पटाखे खरीदने आई अध्यापिका रेणु ने बताया कि इको फ्रेंडली पटाखे ही चलाने चाहिए। इससे एक पंथ दो काज होंगे, पटाखों की खरीदारी पर अधिक व्यय नहीं होगा और पर्यावरण भी दूषित नहीं होगा। इको फ्रेंडली पटाखे 5 रुपये से लेकर 300 रुपए तक की कीमत में उपलब्ध हैं।
क्या है इको फ्रेंडली पटाखे
समय के साथ पटाखों की कई तरह की वैरायटियां बाजार में आई और लगातार बढ़ती जा रही है। इन पटाखों में अधिकांश पटाखे अधिक धुंआ निकालते हैं, वहीं उनके धमाके आवाज भी बहुत तेज होती है। जो सरकारी मानक डेसिबल की तुलना में कई ज्यादा होती है। लोगों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए पटाखा निर्माता कंपनियों द्वारा बाजार में इको फ्रेंडली पटाखे उतारे गए हैं, जिनसे धुंआ भी कम निकलता है और मापक डेसिबल में उनकी आवाज भी कम ही होती है।
चिकित्सकों का कहना है कि पटाखों का शोरगुल और प्रदूषण सभी के लिए नुकसानदायक होता है। अधिक रोशनी और शोरगुल वाले पटाखों के कारण लोगों की आंखों में अंधता और कानों में बहरापन आ सकता है। ऐसे में अगर ऐसे पटाखे हैं तो ये सेहत के लिए कम नुकसानदायक होंगे।
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications