'बच्चे के लिए किसी के साथ भी सो जाऊंगी', Chandrika Dixit ने क्यों जोड़े हाथ? बोलीं- गंदे वीडियो भेजते हैं

Vada Pav Girl Chandrika Dixit: 'वड़ा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर अपने नए बयान के चलते लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं। चंद्रिका दीक्षित अपनी बेबाकी और विवादित बयानों की वजह से लाइमलाइट में छाई रहती हैं। कुछ समय पहले ही उनका एक बयान खूब वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने कहा था कि बच्चे को पालने के लिए वो किसी के भी साथ सोने के लिए तैयार है। उनके इस बयान ने चारों तरफ हंगामा मचाया दिया था। सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई थी और उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था।

लोगों के तानों से परेशान हुईं चंद्रिका दीक्षित
वहीं चंद्रिका दीक्षित का मानना है कि उन्हें आज तक इस बयान के लिए लोगों के हेट का शिकार होना पड़ रहा था। कई लगो उन्हें देखते ही तंज मारने लगते हैं। फिलहाल वड़ा पाव गर्ल ने Vk Mastikhor के पॉडकास्ट में अपने इस बयान पर रिएक्ट किया है। चंद्रिका का कहना है कि वो लोगों के तानों से अब परेशान हो चुकी हैं।

Vada Pav Girl

वड़ा पाव गर्ल ने कहा- लोग मुझे गंदे कमेंट्स कर रहे हैं

चंद्रिका दीक्षित ने पॉडकास्ट में कहा- प्लीज उस बात को समझें। वो वीडियो आज तक लोग मुझे भेज रहे हैं। कई लोग तो मेरा जमकर मजाक उड़ाते हैं। वहीं कुछ मरे लिए गंदे कमेंट भी करते हैं। एक शख्स ने मुझे वो वीडियो भेजते हुए लिखा था कि तू तो बच्चे की परवरिश के लिए सोने को राजी है, बता कितना लेगी।

चंद्रिका दीक्षित ने लोगों से हाथ जोड़कर कही ऐसी बात

वड़ा पाव गर्ल ने आगे कहा- मेरे पास आज भी भद्दे मैसेज आते रहते हैं। मैं हाथ जोड़कर कह रही हूं मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था। वो बात एक इमोशनल मां ने जज्बातों में कही थी। जिस पॉडकास्ट में मैंने ये बात कही थी वो साढ़े 3 घंटे का था। जिन लोगों ने उसे पूरा देखा था, उनका मेरे पास मैसेज आया कि दीदी आपने तो रुला दिया था। चंद्रिका दीक्षित ने आगे कहा- मेरी बात को गलत तरीके से मत लो। ना मैंने कभी गलत किया है ना ऐसा कुछ करूंगी। बाकी आप तो मालिक हैं, जो आपको सही लगे।

एडल्ट साइट पर वड़ा पाव गर्ल की फोटो हुई थी वायरल

चंद्रिका दीक्षित ने बताया कि एक एडल्ट साइट पर उनकी फोटो का गलत इस्तेमाल किया गया था। उसे देखकर उन्हें इरिटेशन हो गई थी। उन्होंने तब खुद को मारने का फैसला कर लिया था। चंद्रिका का ये बयान भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

बच्चे को पालने के लिए किसी के साथ भी सो जाऊंगी

जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले Shallu Nisha Podcast में चंद्रिका दीक्षित ने इमोशनल होते हुए कहा था- मुझे कोई शर्म नहीं है। एक मां होने के नाते मैं बहुत बड़ी बात बोल रही हूं। मुझे नहीं पता लोग कैसे जज करेंगे लेकिन अगर मुझे अपना बच्चा पालने के लिए सोना भी पड़ेगा तो मैं वो कर लूंगी लेकिन बच्चा पालूंगी। चंद्रिका दीक्षित के इस बयान पर खूब बवाल मचा था।

कैसे फेमस हुई 'वड़ा पाव गर्ल'?

आपको बता दें कि चंद्रिका दीक्षित बीते दिनों अपनी शादी में अनबन को लेकर सुर्खियों में छाई थीं। पति गौरव गेरा के साथ उनकी अनबन को खूब लाइमलाइट मिली थी लेकिन अब उनका पैचअप हो गया है। चंद्रिका फेमस सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। कभी वह दिल्ली की सड़क पर वड़ा पाव का स्टॉल लगाती थीं। उसके बाद फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी बहुत ज्यादा बढ़ गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+