Sonu Nigam की क्यों हो रही थू-थू? NEET पेपर लीक-स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर शॉकिंग बयान, लोगों ने ऐसे लगाई क्लास
Sonu Nigam: बॉलीवुड के फेमस सिंगर सोनू निगम इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। लोग सिंगर को लेकर जमकर चर्चा कर रहे हैं। हालांकि ये चर्चा उनके किसी गाने या लाइव कॉन्सर्ट को लेकर नहीं हो रही है बल्कि उनके एक खास बयान को लेकर हो रही है इसने इंटरनेट पर हंगामा मचा दिया है।
क्यों ट्रोल हो रहे हैं सोनू निगम?
आपको बता दें कि Neet पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां कई बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं, वहीं फेमस सिंगर सोनू निगम के हालिया बयान ने उन्हें आलोचनाओं का शिकार बना दिया है। सोनू निगम के बयान के चलते अब उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रह है। कई लोग तो उनका बयान सुनकर बौखला भी गए हैं।

NEET पेपर लीक और स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर सिंगर का बड़ा बयान
-आपको बता दें कि इस प्रोटेस्ट में छात्र लगातार धरने पर बैठे हैं और रैलियां भी निकाल रहे हैं। NEET पेपर लीक के आरोपों और प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ विरोध कर रहे छात्रों को अब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का खुलकर सपोर्ट मिल रहा है। वहीं सोनू निगम एक इवेंट में पहुंचे तो उनसे भी इस मुद्दे पर सवाल पूछ लिया गया था। हालांकि उन्होंने जो जवाब दिया उसे सुनकर सब हैरान हो गए हैं।
-सोनू निगम का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल इवेंट में पहुंचे सोनू निगम से पूछा गया था- देश में एक सिचुएशन चल रहा है, स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट चल रहा है, आप क्या कहेंगे। इस पर सिंगर ने पत्रकार के सवाल को काटते हुए दो शब्दों में अपनी बात रख दी। जवाब में सोनू निगम ने कहा- मैं यहां किसलिए आया हूं, बस बस।
सोनू निगम का जवाब सुन लोगों को आया गुस्सा
वहीं एक और पत्रकार ने सोनू निगम से इस मुद्दे पर आगे कुछ और पूछने की कोशिश की थी लेकिन सिंगर ने कहा- अभी हो गया, बस। देश के एक बड़े मुद्दे पर सोनू निगम के मुंह से इस तरह की बातें सुनकर लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। लोग सोनू निगम के इस वायरल वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर सिंगर को लेकर लोग जमकर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।
लोगों ने ऐसे लगाई सोनू निगम की क्लास
-एक शख्स ने सोनू निगम के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- मैंने इनके कॉन्सर्ट का टिकट कैंसिल करा लिया। ये तो महान व्यक्ति निकले। वहीं एक दूसरे शख्स ने लिखा है- इन्हें देखकर साफ पता चल रहा है कि इनको डर लग गया है। एक यूजर ने लिखा है- छी, इस तरह के कलाकारों को शर्म आनी चाहिए। कुछ भी कह रहे हैं। अब मैं इनके कॉन्सर्ट में कभी नहीं जाऊंगा।
-आपको बता दें कि कुछ लोगों ने तो सोशल मीडिया पर सोनू निगम को बॉयकॉट करने की बात तक कह दी है। एक यूजर ने लिखा है- ये सब कलाकार बिक जाते हैं। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है- इन्हें बस अजान पर बोलना आता है। ये आदमी हमेशा ऐसे ही जलील होता रहता है क्योंकि करेंट अफेयर्स पर ये ध्यान नहीं देते। म्यूजिक के साथ देश में क्या हो रहा है, इसके बारे में भी पता होना चाहिए।
सलमान खान ने भी स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट
आपको बता दें कि सलमान खान दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे स्टूडेंट प्रोटेस्ट को पूरी तरह से सपोर्ट कर रहे हैं। सुपरस्टार ने इस बारे में एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सलमान खान ने अपनी पोस्ट में लिखा है- जो प्रोटेस्ट शांत तरीके से होना था उसने हिंसक रूप ले लिया है और ये देखकर बहुत दुख हुआ। हालांकि ये देखकर खुशी भी हुई कि हमारे देश के बच्चे बेहतर एजुकेशन सिस्टम के लिए एकसाथ आए हैं। सलमान खान ने इस बात की भी उम्मीद जताई है कि भविष्य में इंडिया एजुकेशनल हब बनेगा।
एक्टर्स से लेकर कॉमेडियन तक ने सरकार से की ऐसी अपील
जंतर-मंतर पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर बढ़ते आक्रोश के बीच कई सेलेब्स आगे आए हैं और इस आंदोलन को लेकर खुलकर अपनी बात कही है। इनमें सलमान खान से लेकर शबाना आजमी, जावेद अख्तर, दुलकर सलमान, इम्तियाज अली, आयशा खान, अदिति राव हैदरी, सोनाक्षी सिन्हा, दीया मिर्जा, सोनू सूद और प्रकाश राज जैसे नाम शामिल हैं। कई फिल्म एक्टर्स, सिंगर, फिल्ममेकर और कॉमेडियन सोशल मीडिया पर एकजुटता दिखा रहे हैं और इस मुद्दे पर सरकार से बातचीत की अपील कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
